वरुण धवन के घर गूंजी किलकारियां, बेटी के जन्म पर एक्टर ने वीडियो शेयर कर जताई खुशी

KNEWS DESK-  बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता वरुण धवन और उनकी पत्नी नताशा दलाल माता- पिता बन गए हैं| नताशा दलाल ने मंगलवार आज सुबह अपने पहले बच्चे का वेलकम किया और कहा कि हमारी बेटी आई है। पूरा धवन परिवार इस समय खुशी से झूम रहा है| इस खास मौके पर वरुण ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर खुशी जताई है|

वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर वीडियो के जरिये अपनी ख़ुशी जाहिर करते हुए फैंस को कहा शुक्रिया|’हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे, कृष्ण हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण हरे हरे। सोशल मीडिया पर वरुण का यह पोस्ट काफी वायरल हो रहा है।

बीती रात मुंबई के हिंदुजा अस्पताल के बाहर वरुण धवन और उनके पिता डेविड धवन को साथ देखा गया था| उसी दौरान इस बात का खुलासा हुआ कि धवन परिवार में बेटी का जन्म हुआ है| वरुण के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी| धवन परिवार भी वरुण और नताशा के पहले बच्चे के आने से खुशी से फूला नहीं समा रहा है| वरुण धवन ने अभी तक अपनी बेटी के नाम का खुलासा नहीं किया है| उन्होंने अपने पोस्ट मेंबेबी धवन लिखा है। फैंस बेसब्री से वरुण धवन की बेटी के नाम का इंतजार कर रहे हैं| वहीं कुछ फैंस वरुण से उनकी बेटी का फेस रिवील करने को भी कह रहे हैं|

bollywood actor varun dhawan birthday wish to his wife natasha dalal see photos | Photos: वरुण धवन ने वाइफ़ Natasha Dalal को ख़ास अंदाज़ में बर्थडे किया विश; रोमांटिक तस्वीरें कीं शेयर |

बता दें कि इसी साल फरवरी में, वरुण ने पत्नी नताशा के प्रेग्नेंट होने की घोषणा की थी। उन्होंने एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह नताशा के बेबी बंप पर किस करते नजर आ रहे हैं|  इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, हम प्रेग्नेंट हैं…आप सभी के आशीर्वाद और प्यार की जरूरत है|

About Post Author