‘द बंगाल फाइल्स’ ट्रेलर लॉन्च इवेंट में हुआ हंगामा, भड़के फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री

KNEWS DESK – मशहूर फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री की अपकमिंग फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ लगातार विवादों में घिरी हुई है। हाल ही में ट्रेलर रिलीज के दौरान ऐसा बवाल मचा कि खुद विवेक अग्निहोत्री गुस्से से तमतमा गए। हालांकि विवादों के बीच भी फिल्म का ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया, लेकिन इस इवेंट ने खूब सुर्खियां बटोरीं।

इवेंट में हुआ हंगामा

ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान अचानक ही फिल्म का ट्रेलर बीच में रोक दिया गया। इस घटना के बाद विवेक अग्निहोत्री ने पुलिस अधिकारियों से सवाल-जवाब किए और मीडिया के सामने अपना गुस्सा जाहिर किया। पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विवेक ने किया इंस्टाग्राम पोस्ट

विवेक अग्निहोत्री ने इंस्टाग्राम पर चार वीडियो शेयर करते हुए पूरे मामले पर अपनी नाराजगी जताई। इन वीडियोज़ में जहां एक क्लिप में ट्रेलर रोकते हुए दिख रहा है, तो दूसरी क्लिप में विवेक पुलिस से बहस करते नजर आते हैं। तीसरे वीडियो में वो मीडिया के सामने अपनी बात रखते हैं और चौथे वीडियो में पत्नी संग भीड़ के बीच से निकलते दिखते हैं।

https://www.instagram.com/vivekagnihotri/

पोस्ट शेयर करते हुए विवेक ने लिखा, “बहुत दुख के साथ बता रहा हूं कि आज पश्चिम बंगाल पुलिस ने ‘उच्च अधिकारियों’ के आदेश पर #TheBengalFiles का ट्रेलर इललीगल तरीके से रोक दिया। पहले सिनेमाघरों में, अब प्राइवेट होटल में भी। हिंदू नरसंहार के सच से किसे डर है? और क्यों? टैगोर और विवेकानंद की धरती पर लोकतंत्र मर चुका है।”

पुलिस से भिड़े विवेक

विवेक ने गुस्से में पुलिस से पूछा, “सुबह से इतनी पुलिस क्यों खड़ी है? क्या हम चोर हैं? अगर शो को बंद करना था तो पहले क्यों नहीं किया गया? चलते हुए शो को क्यों बीच में रोका जा रहा है?” उनकी यह नाराजगी कैमरों में कैद हो गई और अब सोशल मीडिया पर छाई हुई है।