अक्षय-टाइगर की ‘बड़े मियां छोटे मियां’ की कमाई में आई भारी गिरावट, जानें फिल्म का कलेक्शन

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की ‘बड़े मियां छोटे मियां’ ईद के खास मौके पर बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गयी है| फिल्म में अक्षय के साथ टाइगर भी एक्शन अवतार में नजर आये हैं| फिल्म के रिलीज के 5 दिन का कलेक्शन सामने आ गया है|

Bade Miyan Chote Miyan box office collection day 2: Akshay Kumar film  continues to do well, earns over ₹5 crore | Bollywood - Hindustan Times

बड़े मियां छोटे मियां

अक्षय और टाइगर की ‘बड़े मियां छोटे मियां’ को रिलीज हुए 5 दिन हो गए हैं| फिल्म में दो सुपरस्टार हैं 3 एक्ट्रेसेस भी है| साउथ फिल्म सलार का लीड एक्टर इस फिल्म में विलेन है| लेकिन इसके बाद भी फिल्म को ऑडियंस नसीब नहीं हो रही है| फिल्म का बजट 300 करोड़ का है|

अक्षय की फिल्म का कलेक्शन 

अक्षय और टाइगर की ‘बड़े मियां छोटे मियां’ की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं| फिल्म की कमाई में काफी गिरावट आई है| ऐसे में फिल्म के लिए बजट के करीब तक पहुंच पाना भी मुनासिब होता नहीं दिख रहा है| फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ ने थिएटर पर पहले दिन 15.50 करोड़ की ओपनिंग की थी| सोमवार से पहले तक फिल्म ने 40.80 करोड़ का कलेक्शन किया था| खुद रविवार को फिल्म का कलेक्शन 9.05 करोड़ रुपये रहा था| लेकिन सोमवार को फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट आई है फिल्म ने महज 2.50 करोड़ का कलेक्शन किया है| अब फिल्म का कुल कलेक्शन 43.30 करोड़ पहुंच गया है|

यह भी पढ़ें – Chaitra Navratri 2024: नवरात्रि पर अष्टमी और नवमी तिथि पर क्यों किया जाता है कन्या पूजन, जानें इसका महत्व

About Post Author