‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ का वीकेंड पर चला जादू, कृति-शाहिद की फिल्म ने कमाए इतने करोड़

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन और शाहिद कपूर की ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’  9 फ़रवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गयी है| फिल्म में शाहिद और कृति पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे| तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया एक रोम कॉम मूवी है| फिल्म ने ओपनिंग डे पर अच्छा कलेक्शन किया था वहीं फिल्म रिलीज के तीसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है| फिल्म को वीकेंड का फायदा मिला है फिल्म ने अबतक इतने करोड़ की कमाई कर ली है|

TBMAUJ Worldwide Collection: 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' का शानदार आगाज,  वर्ल्डवाइड इतने करोड़ से खोला खाता - Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya  worldwide collection shahid kapoor kriti ...

कृति-शाहिद की ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’

‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ रिलीज से पहले काफी चर्चा में थी| फैन्स कृति-शाहिद की केमिस्ट्री को देखने के लिए काफी एक्साइटेड थे| वहीं अब फिल्म वैलेंटाइन वीक के मौके पर रिलीज हो गयी है| ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ को पब्लिक का मिक्स्ड रिस्पांस मिला है| फिल्म के कलेक्शन को लेकर जो उम्मीद लगाई जा रही थी, वो सही साबित हुई| फिल्म का डायरेक्शन अमित जोशी और आराधना शाह ने किया है| फिल्म के गाने फैन्स को पसंद आ रहे हैं| फिल्म के तीसरे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है|

रिलीज के तीसरे दिन का कलेक्शन  

फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 6.50 करोड़ का बिजनेस  किया है| फिल्म ने दूसरे दिन लगभग 9.50 करोड़ कमा लिए हैं| वहीं फिल्म की कमाई में तीसरे दिन काफी इजाफा देखने को मिला है| फिल्म ने रविवार को 10.50 करोड़ कमा लिए हैं वहीं अब फिल्म का टोटल कलेक्शन 26.85 हो गया है|

यह भी पढ़ें – प्रेम प्रसंग के चलते युवक की आग लगाकर की गई निर्मम हत्या, नंबर प्लेट के आधार पर हुई मृतक की पहचान

About Post Author