चंद्र ग्रहण बना ‘Dhurandhar 2’ के ट्रेलर का विलेन, रिलीज से ठीक पहले बदला मेकर्स का गेम प्लान

KNEWS DESK – बॉक्स ऑफिस पर बड़ी टक्कर की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ और यश की ‘टॉक्सिक’ एक ही दिन रिलीज होने जा रही हैं। ऐसे में दोनों फिल्मों को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। फिलहाल चर्चा ‘धुरंधर 2’ के ट्रेलर को लेकर तेज है, जो तय तारीख पर रिलीज नहीं हो पाया।

3 मार्च को आना था ट्रेलर!

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ का ट्रेलर 3 मार्च को लॉन्च किया जाना था। मेकर्स ने डिजिटल रिलीज की पूरी तैयारी भी कर ली थी। इससे पहले मुंबई के नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में भव्य इवेंट की भी चर्चा थी, लेकिन बाद में प्लान बदल दिया गया।

बताया जा रहा है कि आखिरी वक्त पर टीम को जानकारी मिली कि 3 मार्च को चंद्र ग्रहण है, जिसे नई शुरुआत के लिए अशुभ माना जाता है। चूंकि ट्रेलर आमतौर पर दोपहर में लॉन्च होते हैं और ग्रहण का समय सुबह 9:39 बजे से शाम 6:46 बजे तक था, इसलिए मेकर्स ने जोखिम नहीं लेने का फैसला किया और ट्रेलर पोस्टपोन कर दिया।

टीजर को मिले 17 मिलियन व्यूज

‘धुरंधर 2’ का टीजर लगभग एक महीने पहले रिलीज हुआ था। हालांकि कई फैंस ने इसे लेकर निराशा जताई थी, क्योंकि टीजर में सिर्फ दो नए सीन थे और बाकी फुटेज पुरानी फिल्म से मिलती-जुलती बताई गई। इसके बावजूद टीजर को अब तक करीब 17 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं, जो फिल्म की पॉपुलैरिटी दर्शाता है।

अब कब आएगा ट्रेलर?

पहले 5 मार्च को एक इवेंट के साथ ट्रेलर लॉन्च की चर्चा थी, फिर 3 मार्च की डिजिटल रिलीज तय हुई, लेकिन दोनों ही योजनाएं साकार नहीं हो सकीं। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि मेकर्स बिना किसी बड़े इवेंट के 5 या 6 मार्च को सीधे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेलर रिलीज कर सकते हैं। हालांकि आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

‘टॉक्सिक’ भी तैयार

उधर यश की ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर भी जल्द आने की उम्मीद है। ऐसे में दोनों फिल्मों के प्रमोशन की रणनीति पर सबकी नजर है। बॉक्स ऑफिस पर यह भिड़ंत दिलचस्प होने वाली है, एक तरफ रणवीर सिंह की सीक्वल का दांव, तो दूसरी ओर यश की पैन-इंडिया अपील।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *