रेडियो की दुनिया के बादशाह अमीन सयानी का हार्ट अटैक से हुआ निधन, 91 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

KNEWS DESK- रेडियो की दुनिया के बादशाह कहे जाने वाले अमीन सयानी का 91 साल की उम्र में निधन हो गया है| उनके निधन की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है| उनके निधन की जानकारी उनके बेटे राजिल सयानी ने दी है|

अमीन सयानी ने बीती रात मुंबई के एक हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली|  बेटे राजिल सयानी ने पिता के निधन की जानकरी देते हुए बताया कि अमीन सयानी को हार्ट अटैक आया था, इसी कारण उनका निधन हुआ| अमीन सयानी के मौत की खबर से उनके परिवार वालों से लेकर फैंस तक सभी काफी दुख में हैं|

अमीन सयानी की मौत की खबर सुनकर आकाशवाणी ने भी अपना दुख जाहिर किया और रेडियो की आवाज कहे जाने वाले अमीन सयानी को श्रद्धांजली दी| उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा कि सबसे शानदार प्रेजेंटर में से एक अमीन सयानी गुजर गए हैं| वो रेडियो शो बिनाका गीत माला के आइकोनिक प्रेजेंटर थे| उनकी आत्मा को शान्ति मिले|

बता दें कि अमीन सयानी का जन्म मुंबई में 21 दिसंबर 1932 को हुआ था| उन्होंने रेडियो को पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई| गीतमाला उनके मशहूर कार्यक्रमों में से एक है| फैंस अमीन की खूबसूरत आवाज के दीवाने हैं| रेडियो करियर में उन्होंने 50 से भी ज्यादा शोज में अपनी कला दिखाई|

About Post Author