देओल परिवार ने धर्मेंद्र को दी श्रद्धांजलि, बॉलीवुड सितारों ने प्रेयर मीट में नम आंखों से किया याद

KNEWS DESK – बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ और लाखों दिलों की धड़कन रहे धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देने के लिए गुरुवार शाम मुंबई के ताज लैंड्स एंड होटल के सी-साइड लॉन में एक भावुक प्रेयर मीट का आयोजन किया गया। 24 नवंबर को 89 वर्ष की आयु में उनके निधन के बाद यह पहला बड़ा समारोह था, जिसमें उनके 65 साल के शानदार फिल्मी सफर और उनकी विनम्र, सरल और मोहक शख्सियत को याद किया गया।

सितारों से सजी श्रद्धांजलि सभा

इस कार्यक्रम में बॉलीवुड का लगभग पूरा फिल्मी संसार उमड़ पड़ा। शाम ढलते ही सितारों का आना शुरू हो गया था। धर्मेंद्र को दिल से चाहने वाले अभिनेताओं की भीड़ ने बता दिया कि वह सिर्फ एक सुपरस्टार ही नहीं, बल्कि सबके चहेते इंसान भी थे।

मशहूर सिंगर सोनू निगम ने इस प्रेयर मीट में लाइव परफॉर्मेंस दी, जिससे माहौल और भी भावुक हो गया। उनके गीतों ने हर किसी को धर्मेंद्र के सुरीले, सौम्य और प्रभावशाली व्यक्तित्व की यादों में डूबा दिया।

शाहरुख और सलमान भी हुए शामिल

धर्मेंद्र की लोकप्रियता का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शाहरुख खान और सलमान खान जैसे सुपरस्टार भी उन्हें अंतिम सम्मान देने पहुंचे। दोनों अक्सर धर्मेंद्र के प्रति अपने सम्मान का ज़िक्र करते रहे हैं, और इस प्रेयर मीट में भी वे बेहद भावुक नज़र आए।

https://www.instagram.com/p/DRj99hAE8pa/

जगमगाते सितारों की मौजूदगी

इसके अलावा भी कई दिग्गज इस श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए| सिद्धार्थ मल्होत्रा, जैकी श्रॉफ, रेखा, मलाइका अरोड़ा, अमृता राव, अरहान खान, सीमा खान, सुनील शेट्टी, शरमन जोशी, विद्या बालन, सिद्धार्थ रॉय कपूर, आदित्य रॉय कपूर, नेहा धूपिया- अंगद बेदी, पूजा हेगड़े, निमृत कौर, अमीषा पटेल, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन समेत कई दिग्गज इस मौके पर मौजूद रहे। पूरा कार्यक्रम धर्मेंद्र की महानता और उनके अद्भुत व्यक्तित्व का सilent tribute बन गया।

https://www.instagram.com/reels/DRj9Fnek2Dy/

बीमारी और इलाज के बीच अंत का सफर

पिछले कुछ समय से धर्मेंद्र की सेहत ठीक नहीं चल रही थी। उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां हालत बिगड़ने पर उन्हें वेंटिलेटर पर भी रखना पड़ा। बाद में परिवार ने निर्णय लिया कि उनका आगे का इलाज घर पर ही किया जाए, जिसके बाद उन्हें सनी विला शिफ्ट कर दिया गया।

https://www.instagram.com/reels/DRjwRIejOw4/

इस दौरान उनके निधन की अफवाहें भी उड़ी थीं, जिससे सनी देओल नाराज़ हुए थे, लेकिन दुर्भाग्यवश 24 नवंबर को यह खबर सच साबित हुई। उसी दिन विले पार्ले के पवन हंस श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें कई फिल्मी सितारों ने हिस्सा लिया।