KNEWS DESK – Salman Khan के फैंस उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पहले जहां उनकी फिल्म ‘मातृभूमि’ को 17 अप्रैल को रिलीज करने की योजना थी, वहीं अब इसमें बदलाव कर दिया गया है। फिल्म में नए सीन जोड़े जा रहे हैं, जिसकी वजह से इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ सकती है।
‘बैटल ऑफ गलवान’ से ‘मातृभूमि’ तक
बताया जा रहा है कि फिल्म पहले ‘बैटल ऑफ गलवान’ नाम से बनाई जा रही थी, लेकिन बाद में इसका नाम बदलकर ‘मातृभूमि’ कर दिया गया। यह फिल्म साल 2020 में भारत-चीन के बीच गलवान घाटी में हुई झड़प पर आधारित है, जिससे दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं।
मेकर्स अब इस फिल्म को अगस्त में रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। हालांकि, अभी तक इसकी फाइनल रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है।
नई फिल्म में अनिल कपूर की एंट्री
इसी बीच सलमान खान के अगले बड़े प्रोजेक्ट को लेकर भी अहम अपडेट सामने आया है। Anil Kapoor अब प्रोड्यूसर Dil Raju और डायरेक्टर Vamshi Paidipally की एक्शन ड्रामा फिल्म से जुड़ गए हैं।
इस फिल्म में सलमान खान के साथ Nayanthara भी नजर आने वाली हैं। बड़े बजट और पैन-इंडिया अपील के साथ यह फिल्म 2027 में रिलीज की जा सकती है।
कब शुरू होगी शूटिंग?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस नई फिल्म की शूटिंग अप्रैल 2026 से शुरू होने की संभावना है। दिल राजू के प्रोडक्शन और वामशी पेडिपल्ली के निर्देशन में यह फिल्म बड़े पैमाने पर बनाई जाएगी।
‘धुरंधर 2’ को ठुकरा चुके हैं अनिल कपूर
दिलचस्प बात यह है कि अनिल कपूर को Dhurandhar 2 में कैमियो का ऑफर मिला था, लेकिन बिजी शेड्यूल के चलते उन्होंने इसे ठुकरा दिया। अब वह सलमान खान के साथ बड़े प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं।
सलमान खान की पिछली फिल्म ‘सिकंदर’ बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाई थी। ऐसे में ‘मातृभूमि’ और नई फिल्म से फैंस को काफी उम्मीदें हैं।