वैलेंटाइन डे का ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ को मिला फायदा, शाहिद-कृति की फिल्म ने छापे करोड़ों

KNEWS DESK – कृति और शाहिद की फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया 9 फ़रवरी को रिलीज हुई थी| फिल्म ने अच्छी शुरुआत की थी| लेकिन रिलीज के 3 दिन बाद ही फिल्म की कमाई में काफी गिरावट देखने को मिली| वहीं कृति और शाहिद की फिल्म ने वैलेंटाइन डे के मौके पर शानदार कमबैक किया| फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है| आपको फिल्म का 6 दिन का कलेक्शन बताते हैं|

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya' review: Overemployed android | Mint Lounge

कृति और शाहिद की तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया

शाहिद कपूर और कृति सेनन की ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गयी है| फिल्म में शाहिद और कृति पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे| तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया एक रोम कॉम मूवी है| फैन्स कृति-शाहिद की केमिस्ट्री को देखने के लिए काफी एक्साइटेड थे| फिल्म को फैन्स ने मिक्स्ड रिस्पांस दिया है| फिल्म में कृति रोबोट बनी नजर आ रही हैं| वहीं शाहिद की एक्टिंग को फैन्स पसंद कर रहे हैं लेकिन फिल्म का लॉजिक किसी को समझ नहीं आ रहा है| फिल्म ने रिलीज के 4 और 5 वें दिन बेहद कम कमाई की| वहीं एक बार फिर वैलेंटाइन के मौके पर फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया है|

फिल्म का कलेक्शन 

फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 6.50 करोड़ का बिजनेस  किया है| फिल्म ने दूसरे दिन लगभग 9.50 करोड़ कमा लिए हैं| वहीं फिल्म की कमाई में तीसरे दिन काफी इजाफा देखने को मिला है| वहीं अब फिर फिल्म की कमाई में गिरावट आई है फिल्म ने रिलीज के 5 वें दिन 3.85 करोड़ का बिज़नेस किया है| फिल्म ने वैलेंटाइन डे के दिन 6.75 करोड़ का कलेक्शन किया है| फिल्म के कलेक्शन में आये उछाल को देखकर लगता है कि फिल्म के टिकेट पर चल रहे ऑफर का इसे फायदा मिला है|  दरअसल मेकर्स ने वैलेंटाइन डे के मौके पर फिल्म की टिकेट पर 12 से 14 फ़रवरी तक फिल्म के एक टिकेट पर एक टिकेट फ्री मिलने का ऑफर था|

ख़बरों के मुताबिक फिल्म का बजट 75 करोड़ बताया जा रहा है| अभी फिल्म को अपने बजट निकलने के लिए बहुत कमाई करनी होगी|

यह भी पढ़ें – करण जौहर ने वेब-सीरीज ‘शोटाइम’ का ट्रेलर किया लॉन्च

About Post Author