2025 में दुल्हन बनेंगी तेजस्वी प्रकाश! बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा ने शादी के प्लान्स पर यूं तोड़ी चुप्पी

KNEWS DESK –  टीवी इंडस्ट्री के सबसे चर्चित और चहेते कपल्स में से एक करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। दोनों की केमिस्ट्री और प्यार के चर्चे फैंस के बीच लगातार होते रहते हैं। हाल ही में, इस पावर कपल की शादी को लेकर जो कयास लगाए जा रहे थे, अब उन पर मुहर लग गई है। तेजस्वी प्रकाश की मां ने यह कंफर्म कर दिया है कि उनकी बेटी की शादी 2025 में होगी।

अवॉर्ड शो में करण कुंद्रा का मजेदार रिएक्शन

हाल ही में एक अवॉर्ड शो में करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ने धमाकेदार एंट्री मारी। जैसे ही तेजस्वी आगे बढ़ीं, करण कुंद्रा पैपराजी के साथ मजाकिया अंदाज में बातचीत करने लगे। इस दौरान उन्होंने हंसते हुए कहा, शुक्र है कि मेरी शादी से टॉपिक चेंज करके तेरी शादी पे चली गई।

इस मजेदार कमेंट के बाद, सोशल मीडिया पर करण कुंद्रा का वीडियो तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में करण व्हाइट शर्ट, ब्लैक पैंट और व्हाइट कोट में बेहद हैंडसम लग रहे हैं। फैंस को उनका यह लुक काफी पसंद आया और उन्होंने इस पर जमकर कमेंट भी किए।

बिग बॉस से शुरू हुई थी लव स्टोरी

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों पहली बार सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 15 में मिले थे। शो के दौरान दोनों के बीच काफी नोकझोंक देखने को मिली, लेकिन धीरे-धीरे इनका रिश्ता प्यार में बदल गया।

शुरुआत में कई लोगों ने इनके रिश्ते को नकली बताया, लेकिन समय के साथ यह रिश्ता और मजबूत होता गया। अब जब तेजस्वी की मां ने खुद शादी की पुष्टि कर दी है, तो फैंस काफी एक्साइटेड हैं और कपल की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.