Tejas Review: कंगना रनौत की फिल्म तेजस देख फैंस बोले- ‘फ्लॉवर नहीं फायर हैं एक्ट्रेस’

KNEWS DESK- कंगना रनौत अपनी फिल्म तेजस को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं| सर्वेश मेवाड़ द्वारा निर्देशित यह फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हों चुकी है| फिल्म का सबसे फेमस डायलॉग ‘भारत को छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं’ ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है| फिल्म दर्शकों द्वारा काफी पसंद की जा रही है| सभी फैंस ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स के जरिये अपने रिव्यू शेयर किये हैं|

कंगना रनौत की फिल्म तेजस आज सिनेमाघरों में छाई हुई है| फिल्म को देख एक यूजर ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा- कहानी अच्छी है और कंगना रनौत का प्रदर्शन उत्कृष्ट है| निर्देशन, भावनात्मक स्पर्श, देशभक्ति और सभी कलाकारों का अभिनय बेहद शानदार है|

वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- पहला शो देख रहा हूं| कंगना रनौत फ्लॉवर नहीं फायर हैं|

कई फैंस फिल्म को हिट बता रहे हैं| कई दर्शकों ने फिल्म को 5 में से 5 स्टार दिए हैं|

कंगना रनौत की फिल्म के लिए एक फैंस का दिया गया रिव्यू काफी वायरल हो रहा है| जिसका वीडियो एक्ट्रेस ने खुद अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है| वीडियो में फैंस ने कंगना की काफी तारीफें की हैं| एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में फैंस को बहुत प्यारा बताया है|

फिल्म क्रिटिक रमेश बाला ने तेजस को 3.5 स्टार दिए हैं| उन्होंने फिल्म का पोस्टर अपने एक्स पर शेयर कर एक्ट्रेस की तारीफों के पुल बांधे हैं|

किसी अन्य यूजर ने फिल्म को 5 स्टार देते हुए कहा- सभी भारतीयों को ये फिल्म देखनी चाहिए|

About Post Author