डिनर डेट पर स्पॉट हुए तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया, यूजर्स ने की जमकर तारीफ

KNEWS DESK – बॉलीवुड की ग्लैमरस और टैलेंटेड एक्ट्रेस तारा सुतारिया इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर खासा सुर्खियों में हैं। कई बार वीर पहाड़िया के साथ स्पॉट हो चुकीं तारा एक बार फिर डिनर डेट पर उनके साथ नजर आईं, जिससे एक बार फिर से उनके रिश्ते को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।

डिनर के बाद साथ निकले

बीती रात तारा और वीर को मुंबई के एक पॉश रेस्टोरेंट के बाहर पैपराजी ने कैप्चर किया। दोनों डिनर करने के बाद एक ही गाड़ी में बैठकर वहां से रवाना हुए। इस दौरान तारा का लुक बेहद स्टाइलिश और बोल्ड था। उन्होंने लियोपार्ड प्रिंट टॉप, ओवरसाइज़ ब्लेज़र और मैचिंग शॉर्ट्स पहन रखे थे। वहीं वीर पहाड़िया ऑल ब्लैक लुक में उनके साथ ट्विनिंग करते नजर आए।

https://www.instagram.com/instantbollywood/

सोशल मीडिया पर छाया कपल का जादू

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर आया, यूजर्स ने कमेंट्स की झड़ी लगा दी। वीडियो में दोनों को एक-दूसरे का हाथ पकड़ते हुए कैफे से बाहर निकलते देखा गया, जिससे फैंस ने यही अंदाज़ा लगाया कि अब इनकी डेटिंग की खबरें कंफर्म हो चुकी हैं।

https://www.instagram.com/instantbollywood/

एक यूजर ने लिखा, “मेड फॉर इच अदर!” वहीं एक अन्य ने कमेंट किया, “इन दोनों की केमिस्ट्री स्क्रीन से भी बेहतर है।” कई लोगों ने तो दोनों को अगली पावर कपल कहकर पुकारना शुरू कर दिया है।

पहले भी दे चुके हैं रिलेशनशिप के हिंट्स

यह पहली बार नहीं है जब तारा और वीर साथ नजर आए हों। कुछ समय पहले एक फैशन इवेंट में जब तारा ने रैंप वॉक किया था, तब भी वीर उनके साथ मौजूद थे। रैंप पर चलते हुए तारा ने वीर को फ्लाइंग किस भी दी थी, जो उस वक्त वायरल हो गई थी।

इसके अलावा, दोनों को कई बार मुंबई में एकसाथ घूमते और डिनर या पार्टीज में देखा गया है। दोनों की क्लोज बॉन्डिंग और केमिस्ट्री को देखकर फैंस यही मान रहे हैं कि अब ये रिश्ता केवल अफवाह नहीं, बल्कि सच है।

गौरतलब है कि तारा सुतारिया का नाम पहले आदर जैन के साथ जुड़ा था और दोनों लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे थे। हालांकि, कुछ महीनों पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया। अब ऐसा लग रहा है कि तारा अपनी जिंदगी में वीर पहाड़िया के साथ एक नई शुरुआत करने जा रही हैं।