तापसी पन्नू की फिल्म धक-धक को मिला अच्छा रिस्पॉन्स, इन सेलेब्स ने भी दिया फीडबैक

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा पिछले काफी समय से अपनी आगामी फिल्म ‘धक धक’ को लेकर चर्चा में हैं| फिल्म में दिया के साथ रत्ना पाठक शाह, फातिमा सना शेख और संजना सांघी जैसी अभिनेत्रियां भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म बाइकर लड़कियों पर बेस्ड है| फिल्म 13 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और अब इसपर रिव्यूज भी आने लगे हैं| सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लोगों ने इसपर अपना पॉजीटिव फीडबैक शेयर किया है साथ ही सेलेब्स भी अपना फीडबैक शेयर कर रहे हैं|

Dhak-Dhak

तापसी पन्नू के डायरेक्शन में बनी धक-धक घर से लेकर वर्कप्लेस तक औरतों के साथ होने वाले भेदभाव के बारे में बताती है| फीमेल फ्रेंडशिप और उनके सफर को लेकर उनके लगाव को दिखाती है| फिल्म 4 महिलाओं की कहानी को दिखाती है जो फीलिंग्स और रोमांच के सफर पर निकलती हैं और एक मोड़ पर उनकी मुलाकात होती है| एक्स पर एक शख्स ने इस बारे में लिखा- ‘धक धक मनमोहक है| कुल मिलाकर, धक-धक एक अच्छी फिल्म है और सिनेमाघरों में देखी जाने लायक है, मेकर्स ने फिल्म का ज्यादा प्रचार नहीं किया है|

एक्स पर लोगों ने शेयर किया फीडबैक

एक दूसरे शख्स ने ट्वीट में लिखा, ‘फातिमा सना शेख को ज्यादा स्क्रीन टाइम मिलता है और वह इसे आसानी से संभालती हैं| हमेशा की तरह रत्ना पाठक शाह को देखना सुखद है| दीया मिर्ज़ा ने शानदार परफॉर्मेंस दी है| इसके अलावा एक शख्स ने लिखा, ‘धक धक देखने के बाद आपका अपना बैग पैक करने और छुट्टियों पर जाने का मन करेगा| एक दूसरे यूजर ने कहा, ‘कैरेक्टर्स अच्छी तरह से सेट हैं और फिल्म में कुछ मजेदार और इमोशनल सीन्स हैं जो प्रभावित करते हैं|

सेलेब्स ने शेयर किया फीडबैक

धक-धक फिल्म पर बॉलीवुड सेलेब्स ने भी अपना रिएक्शन शेयर किया है| एक्ट्रेस सैयामी खेर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘बहुत ही बहादुर फिल्म देखी, जिसे बहुत प्यार से बनाया गया है| इस फिल्म को चुनने के लिए तापसी को बधाई| मजा आया… यह एक मजेदार सफर था|’ वहीं अमोल पराशर ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट कर फिल्म को सराहा| उन्होंने लिखा, ‘इन खूबसूरत महिलाओं के साथ एक ट्रैवल फिल्म बनाना कितना अच्छा है!’

About Post Author