व्हाइट ड्रेस में बेहद खूबसूरत लगीं तापसी पन्नू, कातिलाना अदाओं से सोशल मीडिया पर बिखेरा जलवा

KNEWS DESK- मशहूर एक्ट्रेस तापसी पन्नू अक्सर अपने स्टाइलिश लुक की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं| एक्ट्रेस साउथ से लेकर बॉलीवुड फिल्मों में अपनी एक्टिंग का दमखम दिखा रही हैं| वहीं अब तापसी का नया लुक सामने आया है, जिसमें ग्लैम अवतार में तापसी पन्नू बेहद खूबसूरत लग रही हैं| उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपना जलवा बिखेर रही हैं|  तापसी पन्नू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इन्स्टाग्राम पर अपने लेटेस्ट लुक की तस्वीरें शेयर की, जिसमें एक्ट्रेस व्हाइट कलर की हाईस्लिट ड्रेस पहने नजर आ रही हैं| तापसी की ड्रेस में शोल्डर की तरफ एक रेड फूल भी नजर आ रहा है|

तापसी पन्नू ने इस लुक में अपने बालों को काफी स्टाइलिश तरीके से बांधा है| इस लुक में एक्ट्रेस ने व्हाइट कलर के ईयरिंग्स कैरी किये|

इस लुक में तापसी पन्नू ने सटल मेकअप करना पसंद किया| साथ ही उन्होंने रेड कलर की लिपशेड कैरी की| एक्ट्रेस ने अपने लुक को हील्स के साथ कंप्लीट किया|
इस दौरान एक्ट्रेस ने एक से बढ़कर एक कई शानदार पोज दिए| तापसी पन्नू का ये लुक अब सोशल मीडिया पर सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है|

About Post Author