सोनाक्षी और जहीर की शादी को लेकर स्वरा भास्कर ने किया रिएक्ट, कहा – ‘भारत में लव जिहाद…’

KNEWS DESK – सोनाक्षी सिन्हा इस समय अपनी शादी को लेकर चर्चा में बनी हुईं हैं| सभी एक्ट्रेस की शादी की बात कर रहे हैं| हाल ही में स्वरा भास्कर ने भी सोनाक्षी और जहीर की शादी को लेकर अपनी राय पेश की है| एक्ट्रेस का कहना है कि आने वाले टाइम पर कपल को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ेगा|

Actress Swara Bhaskar become mother Bollywood swara bhaskar baby name  personal life adopt a child registered her name Prospective Adoptive Parent  Central Adoption Resource Authority CARA orphaned child | Swara Bhaskar: मां

स्वरा भास्कर ने सोनाक्षी की शादी को लेकर कहा 

स्वरा भास्कर अपने कामों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं| एक्ट्रेस ने समाजवादी पार्टी और सोशल एक्टिविस्ट फहाद अहमद से शादी कर सभी को हैरान कर दिया था| एक्ट्रेस ने 16 फरवरी 2023 को कोर्ट मैरिज की थी| स्वरा अक्सर अपने बयानों को लेकर विवादों से घिरी रहती हैं| जिसके लिए उन्हें काफी ट्रोल किया जाता है| हाल ही में एक्ट्रेस ने सोनाक्षी और जहीर की शादी को लेकर अपनी राय पेश की है|

स्वर ने कहा कि एक मुस्लिम व्यक्ति से शादी करने के कारण उन्हें ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा| एक्ट्रेस का कहना है कि आने वाले वक्त में सोनाक्षी और जहीर इकबाल को भी इस चीज से गुजरना पड़ेगा|

एक इंटरव्यू के दौरान स्वरा भास्कर ने कहा कि दूसरे धर्म में शादी करने वाले कपल के लिए ट्रोलिंग आम बात है| एक्ट्रेस के मुताबिक भारत में लव जिहाद सबसे बड़ा मिथ है, जहां एक हिंदू लड़की एक मुस्लिम लड़के से शादी करती है| स्वरा ने कहा, ये मुझ पर भी लागू होता है| वेलेंटाइन डे पर कुछ शहरों में एक इस तरह के जोड़े को सच में पीटा जा सकता है| आपको बता दें सोनाक्षी और जहीर 23 जून को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं| कपल फैमिली और फ्रेंड्स की मौजूदगी में शादी करेगा|

यह भी पढ़ें – नालंदा केवल एक नाम नहीं बल्कि एक पहचान, गौरव और गाथा है- पीएम मोदी

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.