विनेश फोगाट के डिसक्वालीफाई होने पर स्वरा भास्कर ने उठाये सवाल, कहा – ‘किसे हो रहा है 100 ग्राम की …’

KNEWS DESK – पेरिस ओलंपिक में गोल्ड जीतने का सपना भारत का टूट गया है भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट 50 किलोग्राम महिला वर्ग की रेसलिंग के फाइनल से बाहर हो गयी हैं| दरअसल उन्हें ओवरवेट होने की वजह से -किया गया है| आम जनता की तरह सेलेब्स को भी हैरानी हो रही है| सब हैरान हैं कि 100 ग्राम वजन की थ्योरी से| अब इस पर बॉलीवुड एक्ट्रेस ने स्वरा भास्कर का रिएक्शन सामने आया है|

स्वरा भास्कर ने विनेश फोगाट के डिसक्वालीफिकेशन पर उठाया सवाल, पूछा- कौन…

स्वरा भास्कर ने विनेश फोगाट को लेकर किया रिएक्ट 

स्वरा भास्कर ने विनेश फोगाट को लेकर पोस्ट शेयर किया है| एक्ट्रेस का दिल टूट गया है| स्वरा ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि इस 100 ग्राम ज्यादा वजन वाली कहानी पर कौन विश्वास करता है??? इसके साथ उन्होंने टूटे दिल का इमोजी पोस्ट किया|

https://x.com/ReallySwara/status/1821083114208424021

भारतीय ओलंपिक संघ ने क्या कहा 

मालूम हो, तीन मैच जीतने के बाद विनेश फोगाट स्वर्ण पदक जीतने के बेहद करीब थीं| भारतीय ओलंपिक संघ ने कहा कि भारतीय दल महिला कुश्ती 50 किग्रा वर्ग से विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित किए जाने की खबर आपसे साझा करता है| रात भर टीम द्वारा किए गए| बेहतरीन प्रयासों के बावजूद, आज सुभ उनका वजन 50 किग्रा से कुछ अधिक था| इस समय दल द्वारा कोई टिप्पणी नहीं की जाएगी| भारतीय दल आपसे विनेश की निजता का सम्मान करने का अनुरोध करता है| वो मौजूदा प्रतियोगियों पर ध्यान केंद्रित करना चाहेगी|

यह भी पढ़ें – सनातन धर्म पर खतरे के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने का समय, बांग्लादेश में हिंदुओं को निशाना बनाए जाने पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ

About Post Author