बकरीद पर स्वरा भास्कर ने वेजिटेरियन्स के खिलाफ किया पोस्ट, यूजर्स ने किया ट्रोल

KNEWS DESK – आज देशभर में बकरीद का त्योहार मनाया जा रहा है| इस खास मौके पर हर मुस्लिम एक-दूसरे को मुबारकबाद दे रहे हैं| बॉलीवुड सितारों ने भी फैन्स को फेस्टिवल की मुबारकबाद दी है| बकरीद के मौके पर स्वरा भास्कर ने एक ऐसा ट्वीट किया जिसके लिए लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है|

स्वरा भास्कर ने किया ट्वीट 

स्वरा भास्कर ने अपने एक्स पर बकरीद से जुड़ा एक ट्वीट शेयर किया है, जिसपर जबरदस्त रिएक्शन आ रहे हैं| स्वरा ने एक फ़ूड ब्लॉगर का ट्वीट रिट्वीट कर वेजिटेरियन्स के खिलाफ कुछ ऐसा पोस्ट किया, जिसे वायरल होने में देर नहीं लगेगी।

नलिनी उनागर नाम की फ़ूड ब्लॉगर का ट्वीट शेयर करते हुए स्वरा ने वेजिटेरियन होने पर सवाल खड़े किए। नलिनी अक्सर खाने की तस्वीरें शेयर करती हैं| उन्होंने खाने की एक प्लेट की तस्वीर शेयर की जिस पर लिखा कि ‘मुझे वेजिटेरियन होने पर गर्व है। मेरी प्लेट आंसूओं, क्रूरता और पाप से फ्री है।’

स्वरा ने बकरीद पर किया पोस्ट 

स्वरा ने इस पोस्ट को रीशेयर करते हुए लिखा| सच कहूं तो मुझे वेजिटेरियन लोगों की एक बात समझ नहीं आती| आप लोगों की सारी डाइट गाय के बछड़ों को उनकी मां के दूध से वंचित करके, गायों को जबरन गर्भवती कराकर, फिर उन्हें उनके बच्चों से अलग करने और उनका दूध चुराने से बनती है| इसके अलावा आप जड़ वाली सब्जियां खाते हैं, जिससे पूरा पौधा ही ख़त्म हो जाता है| बेहतर होगा कि आप रिलैक्स करें क्योंकि आज बकरीद है|

फैन्स ने किया ट्रोल 

स्वरा भास्कर के इस पोस्ट पर यूजर्स ने जमकर अपना रिएक्शन शेयर किया है| एक यूजर ने कमेंट किया मैं मानता हूं कि बछड़े को मां के दूध से अलग कर देना गलत है, लेकिन क्या आप लाखों जानवरों की हत्या को इस तरह जस्टिफाई कर रही हैं| आप लोगों को इस बात से परेशानी है कि दिवाली पर तेज आवाज के पटाखे न जलें और होली पर जानवरों पर रंग न डाला जाये क्योंकि इससे उन्हें जलन हो सकती है, लेकिन आपको तब दिक्कत नहीं है जब जानवरों को मारकर ये त्योहार मनाते हैं| यहां तक कि उसे ही खाते भी हैं|

स्वरा को ट्रोल करने वाले एक यूजर ने लिखा आप एक मां हैं| इस तरह की चीजों को अपने एजेंडा के लिए जस्टिफाई करना बंद कर दीजिए| गलत को गलत कहना सिखिए, बच्चे को अच्छी पेरेंटिंग की ज़रूरत है|

यह भी पढ़ें – वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 20 जून को उद्योग मंडलों के साथ करेंगी प्री-बजट बैठक, जानिए क्या हैं उम्मीदें…

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.