पति डेनियल संग नजर आईं सनी लियोनी, एक्ट्रेस के लुक ने खींचा सभी का ध्यान

KNEWS DESK– बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सनी लियोनी अक्सर अपने ग्लैम अवतार को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं| फैंस को एक्ट्रेस के लुक काफी पसंद आते हैं| वहीं सनी लियोनी को सोमवार यानी आज पति डेनियल वेबर संग मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां एक्ट्रेस के लुक ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा|

सनी लियोनी मुंबई एयरपोर्ट पर पति डेनियल वेबर के साथ नजर आईं| इस दौरान सनी वाइट कलर की शर्ट के साथ ब्राउन पैंट पहने नजर आईं|

इस लुक में एक्ट्रेस ने अपने बालों को खुले रखना पसंद किया| उन्होंने इस दौरान वाइट स्पोर्ट्स शूज कैरी किये| सनी लियोनी ने स्लिंग बैग भी कैरी किया था और सनग्लासेज के साथ लुक को कंप्लीट किया|

वहीं एक्ट्रेस के पति डेनियल वेबर इस दौरान डार्क ब्राउन कलर की शर्ट के साथ वाइट टी-शर्ट और खाकी पैंट पहने नजर आए| उन्होंने अपने लुक को शेड्स के साथ कंप्लीट किया|

सनी लियोनी के काम की बात करें तो एक्ट्रेस को पिछली बार विवेक के. कन्नन की फिल्म कोटेशन गैंग स्टोरी में देखा गया| इसमें उनके साथ जैकी श्रॉफ और प्रियामणि भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे|

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.