प्रिंटेड शर्ट और ब्लू पैंट में सनी लियोन लगीं बेहद खूबसूरत, तो वहीं तान्या मानिकतला ने स्टाइलिश लुक से खींचा सभी का ध्यान

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन अक्सर अपने लुक को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं| एक्ट्रेस के कातिलाना लुक को फैन्स खूब पसंद करते हैं| सनी अक्सर मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट होती रहती हैं| इसबार भी एक्ट्रेस एयरपोर्ट पर शानदार अवतार में नजर आईं हैं| वहीं एक्ट्रेस  तान्या मानिकतला को भी मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान एक्ट्रेस काफी स्टाइलिश लग रही थीं| आपको स्टार्स के लुक दिखाते हैं|

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन ने ब्लू पैंट के साथ फ्लोरल शर्ट पहनी थी। ब्लैक हैंडबैग के साथ वे बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने हील्स और सनग्लासेस के साथ अपने लुक कंप्लीट किया। जिसमें वो बेहद प्यारी लग रही थीं| एक्ट्रेस का ये लुक कोई भी कैरी कर सकता है|

वर्क फ्रंट की बात करें तो सनी लियोन को आखिरी बार पर्दे पर विवेक के. कन्नन के डायरेक्शन में बनी फिल्म “कोटेशन गैंग स्टोरी” में देखा गया था। इस फिल्म में जैकी श्रॉफ, सनी लियोन और प्रियामणि लीड रोल में थे।

तान्या ने ब्लू वाइड-लेग कार्गो पैंट के साथ व्हाइट रैप-अराउंड शर्ट पहनी थी। उन्होंने व्हाइट स्पोर्ट्स शूज और ब्राउन स्लिंग बैग कैरी किया हुआ था। एक्ट्रेस का लुक काफी स्य्लिश लग रहा था| तान्या के इस लुक को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं|

तान्या इससे पहले “पी आई मीना” सीरीज में नजर आई थीं, जो अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है। इस सीरीज को देबालॉय भट्टाचार्य ने डायरेक्ट किया है।

यह भी पढ़ें – हार्दिक पंड्या संग तलाक की खबरों के बीच नताशा स्टेनकोविक ने शेयर किया वीडियो, कहा – ‘वो हमें दुख पहुंचाने के लिए…’

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.