दमदार एक्शन के साथ कमबैक करेंगे सुनील शेट्टी, एक्टर ने नए प्रोजेक्ट का किया ऐलान

KNEWS DESK- 90 के दशक के मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी अपनी रोमांटिक और कॉमेडी फिल्मों की वजह से जाने जाते हैं| लोग आज भी एक्टर की फ़िल्में काफी शौक से देखते हैं| इन दिनों अन्ना डांस रियलिटी शो में जज के रूप में नजर आ रहे हैं| वहीं आज सुनील शेट्टी ने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज देते हुए स्टूडियो लायंसगेट इंडिया के साथ अपने आगामी प्रोजेक्ट का ऐलान किया है|

जानकारी के अनुसार, कहा जा रहा है कि 62 साल के अभिनेता सुनील शेट्टी एक “विस्फोटक थ्रिलर” परियोजना के लिए स्टूडियो लायंसगेट इंडिया के साथ साझेदारी कर रहे हैं| एक्टर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें अन्ना ने बर्फीले पहाड़ों के बीच ठंड से बचने के लिए एक व्हाइट ट्रैकसूट पहना है| इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा- @lionsgateindia के साथ एक रोमांचक आगामी प्रोजेक्ट से मेरा लुक है| ‘एक्शन’ में वापस आने का इंतजार नहीं कर सकता|

तीन दशक से अधिक के करियर में सुनील शेट्टी ने दिलवाले, मोहरा, गोपी किशन, कृष्णा, विनाशक, धड़कन, हेरा- फेरी, हलचल और मैं हूं ना जैसी फिल्मों में शानदार एक्टिंग की है|

आपको बता दें कि एक्टर सुनील शेट्टी अपकमिंग फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में अक्षय कुमार, दिशा पटानी, परेश रावल, जैकलीन फर्नांडीज, लारा दत्ता, रवीना टंडन, अरशद वारसी और श्रेयस तलपड़े के साथ नजर आएंगे| फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं| अहमद खान द्वारा निर्देशित यह फिल्म 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है|

About Post Author