‘थैंक्यू तो कहने दें…’ सुनील पाल का माइक हटाया, शो में बोलने से रोके जाने पर भड़के कॉमेडियन

KNEWS DESK – कॉमेडियन Sunil Pal एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कॉमेडी नहीं बल्कि एक वायरल वीडियो है। सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे इस वीडियो में उन्हें स्टेज पर बोलने से रोका जाता दिख रहा है, जिसे लेकर अब बहस छिड़ गई है।

स्टेज पर रोका गया बोलने से

हाल ही में Sunil Pal मुंबई में आयोजित एक इवेंट में पहुंचे थे। आयोजकों ने उन्हें मंच पर बुलाकर बुके देकर सम्मानित किया, जिस पर दर्शकों ने तालियां भी बजाईं। लेकिन जब सुनील पाल लोगों का धन्यवाद करने के लिए माइक के पास पहुंचे, तो उन्हें बोलने से रोक दिया गया।

https://www.instagram.com/reels/DWgwC03ggWS/

सुनील पाल ने आयोजकों से कहा कि उन्हें सिर्फ “थैंक्यू” कहना है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें माइक नहीं दिया गया। यहां तक कि दर्शकों ने भी उन्हें बोलने देने की मांग की, लेकिन आयोजकों ने उन्हें उनकी सीट पर बैठने को कह दिया।

बिना माइक के जताया आभार

आखिरकार Sunil Pal ने बिना माइक के ही दर्शकों का धन्यवाद किया। उन्होंने तंज भरे अंदाज में कहा, “शुक्रिया छोटा शब्द है, हमारा दिल बड़ा है और आपका छोटा।” इसके बाद वह इवेंट बीच में ही छोड़कर चले गए।

सोशल मीडिया पर बंटी राय

इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे कॉमेडियन की बेइज्जती बता रहे हैं, तो वहीं कुछ का मानना है कि आयोजकों का फैसला सही था, क्योंकि सुनील पाल पहले भी अपने बयानों को लेकर विवादों में रह चुके हैं।

इस पूरे मामले ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि किसी भी गेस्ट को बुलाने के बाद उसके साथ मंच पर कैसा व्यवहार होना चाहिए। कई यूजर्स का कहना है कि “अगर बुलाया है तो सम्मान भी देना चाहिए, चाहे व्यक्ति कोई भी हो।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *