सुनिधि चौहान, सलीम मर्चेंट और राजपाल यादव मुंबई एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट, देखें तस्वीरें

KNEWS DESK – बॉलीवुड सेलिब्रिटी अक्सर मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट होते रहते हैं| इस दौरान भी स्टार्स का लुक बेहद खास होता है| जिसे फैन्स काफी पसंद करते हैं| वहीं इस बार सिंगर  सुनिधि चौहान, सलीम मर्चेंट और एक्टर राजपाल यादव को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। आपको स्टार्स की तस्वीरें दिखाते हैं|

“देसी गर्ल”, “कमली”, “क्रेजी किया रे”, “ऐ वतन” जैसे कई हिट सॉन्ग देने वाली मशहूर सिंगर सुनिधि चौहान बेटे तेग के साथ नजर आईं। उन्होंने व्हाइट कलर की को-ऑर्डिनेटेड ड्रेस और बेज कलर के शूज के साथ शेड्स पहने हुए थे। सुनिधि ने बेज कलर का हैंडबैग भी कैरी किया हुआ था। इस लुक में सिंगर बेहद प्यारी लग रही थीं|

म्यूजिक कंपोजर और सिंगर सलीम मर्चेंट पर्पल कलर की टी-शर्ट और ब्लू डेनिम जींस के साथ ब्लैक कलर की जैकेट में नजर आए। उन्होेंने ब्लैक कलर के शूज के साथ ब्लैक कलर का बैकपैक भी कैरी किया हुआ था। जिसमें उनका लुक काफी स्टाइलिश लग रहा था| वे “अली मौला”, “कुर्बान हुआ”, “हलकट जवानी”, “मर जावा” जैसे कई सॉन्ग को कंपोजर कर चुके हैं। फैन्स सिंगर के गानों को खूब पसंद करते हैं|

एक्टर राजपाल यादव कंप्लीट व्हाइट कलर के लुक में नजर आए। उन्होंने हूडी और जॉगर्स के साथ ग्रे एंड व्हाइट कलर के शूज पहने हुए थे। वे हाल ही में इशरत आर. खान के डायरेक्शन में बनी फिल्म “लव की अरेंज मैरिज” में नजर आए थे। इस फिल्म में सनी सिंह और अवनीत कौर लीड रोल में हैं। अन्नू कपूर और सुप्रिया पाठक भी अहम भूमिका में हैं।
राजपाल यादव की एक्टिंग को फैन्स खूब पसंद करते हैं|

यह भी पढ़ें – उत्तराखंड: धूमधाम से मनाया गया मां नैना देवी मंदिर का स्थापना दिवस, माता के दर्शन के लिए लगी रही भक्तों की लंबी कतारें

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.