जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में सुधा मूर्ति ने जावेद अख्तर के छुए पैर, राज्यसभा सांसद का वीडियो हुआ वायरल

KNEWS DESK –  प्रसिद्ध लेखिका, समाजसेवी और राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति (Sudha Murty) का एक वीडियो हाल ही में इंटरनेट पर वायरल हो गया है। वीडियो में उनकी सादगी और भारतीय संस्कारों के प्रति सम्मान ने सभी का दिल जीत लिया। जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (Jaipur Literature Festival 2025) के मंच पर सुधा मूर्ति मशहूर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर (Javed Akhtar) के साथ नजर आईं, जहां उन्होंने सभी के सामने अपने संस्कारों का परिचय दिया।

राज्यसभा सांसद Sudha Murty ने भरे मंच में छूए Javed Akhtarके पैर, वायरल हो  रहा वीडियो ... - Lalluram

सुधा मूर्ति ने जावेद अख्तर के छुए पैर

वीडियो में देखा जा सकता है कि सुधा मूर्ति मंच पर जावेद अख्तर को नमस्ते करती हैं और फिर पूरे सम्मान के साथ उनके पैर छूने का प्रयास करती हैं। जावेद अख्तर उन्हें रोकने की कोशिश करते हैं, लेकिन सुधा मूर्ति उनका हाथ हटाकर उनके पैर छू लेती हैं। इसके बाद जावेद अख्तर मुस्कुराते हुए उन्हें आशीर्वाद देते हैं। यह पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और लोगों ने सुधा मूर्ति की विनम्रता और संस्कारों की सराहना की।

वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा, “सुधा मूर्ति जी सच्चे भारतीय संस्कारों की मिसाल हैं। उनका आदर और ममता हर किसी के लिए प्रेरणा है।” एक अन्य यूजर ने कहा, “हमारी संस्कृति का यही सौंदर्य है, जहां हम अपने बड़ों का सम्मान करते हैं।” कई लोगों ने सुधा मूर्ति को भारतीय मूल्यों और परंपराओं का प्रतीक बताया।

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में खास पल

इस अवसर पर जावेद अख्तर ने अपनी नई किताब “ज्ञान सीपियां – पर्ल्स ऑफ़ विजडम” का विमोचन किया। उन्होंने अपनी मादरी भाषा के महत्व पर जोर देते हुए कहा, “अगर आप अपनी मूल भाषा से दूर होते हैं, तो आप अपनी जड़ों से कट जाते हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि भाषा ही वह माध्यम है जिससे हम अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़े रहते हैं। इस कार्यक्रम में सुधा मूर्ति भी विशेष रूप से मौजूद रहीं।

About Post Author