‘ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी…’ ‘टटीरी’ विवाद पर NCW के सामने पेश हुए बादशाह, लिखित में मांगी माफी

KNEWS DESK – Badshah एक बार फिर अपने विवादित गाने ‘टटीरी’ को लेकर सुर्खियों में हैं। पिछले महीने रिलीज हुए इस गाने के लिरिक्स पर हुए बवाल के बाद अब इस पूरे मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, रैपर हाल ही में National Commission for Women (NCW) के दफ्तर पहुंचे और उन्होंने अपने बयान के साथ लिखित में माफी भी सौंपी है।

NCW के सामने पेश हुए बादशाह

मंगलवार, 7 अप्रैल को बादशाह NCW के दफ्तर पहुंचे, जहां उन्होंने गाने को लेकर उठे विवाद पर अपनी बात रखी। उन्होंने आयोग को भरोसा दिलाया कि भविष्य में वह इस तरह की गलती नहीं दोहराएंगे। इसके साथ ही उन्होंने महिलाओं के उत्थान के लिए काम करने और 50 जरूरतमंद छात्रों की पढ़ाई का खर्च उठाने का भी वादा किया।

पहले भी मांग चुके हैं माफी

इससे पहले भी विवाद बढ़ने के बाद बादशाह ने 7 मार्च को सोशल मीडिया के जरिए माफी मांगी थी। उन्होंने बताया था कि ‘टटीरी’ गाने को सभी प्लेटफॉर्म से हटा लिया गया है। यह गाना 1 मार्च 2026 को रिलीज हुआ था और रिलीज के साथ ही इसके बोलों को लेकर विरोध शुरू हो गया था।

लिरिक्स पर क्यों हुआ विवाद?

गाने में लड़कियों के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया था, साथ ही स्कूल यूनिफॉर्म में छात्राओं को गलत तरीके से दिखाने का आरोप भी लगा। इसी वजह से हरियाणा में उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए हरियाणा पुलिस ने भी कार्रवाई की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गाने से जुड़े 857 लिंक सोशल मीडिया से हटाए गए, जिनमें 154 वीडियो और 703 शॉर्ट क्लिप्स शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *