IFFI 2023: भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए माधुरी दीक्षित को विशेष सम्मान, अनुराग ठाकुर ने शेयर किया ये पोस्ट

KNEWS DESK- बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने इंडस्ट्री में बहुत बड़ा नाम कमा लिया है| दुनिया आज भी एक्ट्रेस की अदाओं की दीवानी है| खूबसूरती के साथ-साथ माधुरी दीक्षित एक बहुत अच्छी डांसर भी हैं|

उनके हुनर की वजह से ही उन्हें 54वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में एक खास अवॉर्ड से सम्मानित किया जा रहा है| इस बात का ऐलान केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर किया है| उन्होंने खास अंदाज में एक्ट्रेस को सम्मानित किया है|

वह लिखते हैं कि माधुरी दीक्षित ने 4 दशकों से अपने टैलेंट और ग्रेस से पर्दे पर चार चांद लगाए हैं| ‘निशा’ से लेकर मनोरम ‘चंद्रमुखी’ तक, राजसी ‘बेगम पारा’ से लेकर अदम्य ‘रज्जो’ तक, उनकी वर्सेटिलिटी की कोई सीमा नहीं है| उन्होंने आगे ये भी लिखा, 54वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में प्रतिभाशाली और करिश्माई अभिनेत्री को भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए विशेष सम्मान पुरस्कार प्रदान कर आज हमें खुशी हो रही है|

आपको बता दें कि आज से गोवा में आईएफएफआई की शुरुआत हो चुकी है| इस इवेंट में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शिरकत करने वाली वाली हैं|

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.