KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों पति आनंद आहूजा और बेटे वायु के साथ लंदन में रह रही हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली सोनम कपूर ने 30 जुलाई को आनंद आहूजा का जन्मदिन बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। इस मौके पर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं और एक प्यार भरा इमोशनल मैसेज भी लिखा, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
सोनम का प्यार भरा बर्थडे मैसेज
सोनम कपूर ने अपने पोस्ट में आनंद के साथ 10 खास तस्वीरें साझा कीं, जिनमें वो कभी अपने बेटे वायु के साथ खेलते नजर आ रहे हैं, तो कभी सोनम का ध्यान रखते हुए दिखाई दे रहे हैं। इन फोटोज के साथ सोनम ने एक भावनात्मक नोट भी लिखा, “आनंद, आपको वायु के पिता के रूप में देखना अत्यंत आनंददायी रहा है। वायु और मैं बहुत भाग्यशाली हैं कि आप हमारे मार्गदर्शक हैं। जिस तरह से आप उसकी देखभाल करते हैं, उसे सिखाते हैं और उस पर प्यार बरसाते हैं वह जादू से कम नहीं है।”
उन्होंने नताशा बेडिंगफील्ड के गाने “Feel the rain on your skin…” का हवाला देते हुए लिखा कि आनंद को हर पल को पूरे जुनून के साथ जीना चाहिए और अपनी कहानी खुद लिखनी चाहिए। “मैं इस यात्रा को आपके साथ साझा करने के लिए बहुत आभारी हूं। यह साल और भी अधिक सफलता, खुशियों और उन सभी चीजों से भरा हो जो आपका दिल चाहता है।”
2018 में हुई थी शादी, 2022 में बने पेरेंट्स
सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी साल 2018 में मुंबई में बेहद शाही अंदाज में हुई थी। दोनों की जोड़ी को फैंस ने हमेशा सराहा है। शादी के चार साल बाद, 2022 में कपल ने अपने पहले बेटे वायु का स्वागत किया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।
वर्कफ्रंट पर सोनम कपूर
अगर बात करें सोनम कपूर के वर्कफ्रंट की तो वह आखिरी बार फिल्म ‘ब्लाइंड’ में नजर आई थीं। यह फिल्म जिओ सिनेमा पर रिलीज हुई थी और इसमें सोनम ने एक दृष्टिहीन पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया था। यह फिल्म 2011 में आई कोरियन मूवी ‘ब्लाइंड’ की हिंदी रीमेक थी।