सोनम कपूर मना रहीं आज अपना 39वां जन्मदिन, जानें एक्ट्रेस के जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें

KNEWS DESK- बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर आज अपना 39वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं| टैलेंट और फैशन सेंस की वजह से फैन्स के बीच उनकी अलग पहचान है| चलिए आज आपको एक्ट्रेस के जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं|

1985 को मुंबई के चेम्बूर में जन्म लेने वाली सोनम कपूर का ताल्लुक शुरू से ही फिल्मी घराने से रहा है| उनके पिता अनिल कपूर बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं| सोनम कपूर इकोनॉमिक्स और पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएट हैं। सोनम ने थिएटर और कला की भी पढ़ाई की है। बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले सोनम कपूर ने साल 2005 में आई फिल्म ‘ब्लैक’ में संजय लीला भंसाली के साथ असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की।

यूके के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने एक्ट्रेस सोनम कपूर को किया आमंत्रित

सोनम कूपर को पहला ब्रेक डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने साल 2007 में आई फिल्म सांवरिया में दिया। हालांकि ये फिल्म फ्लॉप रही थी। इसके बाद उन्होंने इमरान खान के साथ 2010 में आई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म आई हेट लव स्टोरीज में काम किया और फैन्स के बीच पहचान बनाई। इसके बाद सोमन ने कई फिल्में की लेकिन असली पहचान उन्हें दिल्ली छह,  रांझणा, नीरजा, भाग मिल्खा भाग और वीरे दी वेडिंग के बाद मिली।

एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बताएं तो हाल ही में सोनम को डायरेक्टर शोम मखीजा की फिल्म ब्लाइंड में देखा गया है| ये फिल्म जियो सिनेमा पर स्ट्रीम हो रही है| बता दें कि सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा सक्सेसफुल बिजनेसमैन हैं| 2018 में दोनों ने शादी की थी| हाल ही में सोनम और आनंद माता-पिता बने हैं| सोनम को उनके काम के लिए कई अवार्ड मिल चुके हैं| उन्हें राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव, एशियाई फिल्म पुरस्कार, स्टारडस्ट पुरस्कार, फिल्मफेयर जैसे कई अवार्ड से नवाजा जा चुका है|

About Post Author