सोनम कपूर ने कंफर्म की दूसरी प्रेग्नेंसी, इंस्टाग्राम पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर एक बार फिर से मां बनने वाली हैं। लंबे समय से चल रही अफवाहों पर विराम लगाते हुए सोनम ने खुद इंस्टाग्राम पर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की पुष्टि कर दी है। एक्ट्रेस ने बेबी बंप दिखाते हुए अपनी स्टाइलिश तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें उनका प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा है।

बेबी बंप के साथ शेयर की ग्लैमरस तस्वीरें

पिंक बॉसी आउटफिट में सोनम कपूर ने कई फोटोज शेयर की हैं। हमेशा की तरह सोनम का फैशन सेंस इस फोटोशूट में भी कमाल का दिखा। खूबसूरत मेकअप, स्टाइलिश हेयर और प्रेग्नेंसी ग्लो ने इन तस्वीरों को और खास बना दिया। कैप्शन में सोनम ने सिर्फ “Mother” और एक किस इमोजी लिखकर इस खुशखबरी को दुनिया के साथ शेयर किया।

2026 में आने वाला है दूसरा बेबी

सोनम ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में यह भी बताया कि उनका दूसरा बच्चा साल 2026 की स्प्रिंग सीज़न में जन्म लेगा। इस खुलासे के साथ ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया है।

सोनम की प्रेग्नेंसी पोस्ट पर प्रियंका चोपड़ा, करीना कपूर खान, पत्रलेखा सहित कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने कमेंट कर उन्हें बधाइयां दी हैं। फैंस भी लगातार सोनम और आनंद आहूजा के परिवार के लिए अपनी शुभकामनाएं भेज रहे हैं।

पहले बच्चे का जन्म 2022 में हुआ था

सोनम और आनंद ने अपने पहले बेटे वायु का स्वागत 20 अगस्त 2022 को किया था। वायु के जन्म के बाद से ही सोनम सोशल मीडिया पर अपनी फैमिली की झलक शेयर करती रहती हैं।

सोनम कपूर और बिजनेसमैन आनंद आहूजा की शादी साल 2018 में हुई थी, जो बॉलीवुड की सबसे ग्रैंड शादियों में शामिल मानी जाती है। इस शादी में सलमान खान और शाहरुख खान का डांस खूब वायरल हुआ था।