KNEWS DESK – नए साल का जश्न मनाने के लिए हर साल की तरह इस बार भी बॉलीवुड के सितारों ने विदेशों का रुख किया है। इसी कड़ी में बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपने पति जहीर इकबाल के साथ न्यू ईयर वेकेशन पर निकल गई हैं। इस बार कपल ने छुट्टियों के लिए मालदीव को चुना है, जहां से सोनाक्षी लगातार अपनी खूबसूरत और रोमांटिक तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कर रही हैं।

31 दिसंबर की रात किया न्यू ईयर का खास सेलिब्रेशन
सोनाक्षी सिन्हा ने साल 2025 की आखिरी रात यानी 31 दिसंबर को पति जहीर इकबाल के साथ बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। दोनों ने रोमांटिक मूड में नए साल 2026 का स्वागत किया, वहीं कुछ तस्वीरों और वीडियोज में कपल को खूब मस्ती करते हुए भी देखा जा सकता है।
मालदीव से शेयर कीं क्यूट और रोमांटिक तस्वीरें
मालदीव के बीचों-बीच से सोनाक्षी ने पति जहीर के साथ एक क्यूट सेल्फी भी शेयर की है। तस्वीर में एक्ट्रेस बेहद खुश नजर आ रही हैं। घुंघराले बालों में सोनाक्षी का नेचुरल और फ्रेश लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। वहीं जहीर भी कैजुअल अंदाज में दिखाई दे रहे हैं।

तस्वीरों के साथ सोनाक्षी सिन्हा ने एक मजेदार कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा, “Hello 2026! आखिरी तक स्क्रॉल करके जाओ और देखो कि न्यू ईयर की शाम की पार्टी में सबसे ज्यादा एंजॉय किसने किया है।” उनका यह कैप्शन भी सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।
फैंस ने लुटाया प्यार
सोनाक्षी और जहीर की इन रोमांटिक तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “इस जोड़ी का मुझे नशा सा हो गया है।” वहीं दूसरे ने कमेंट किया, “आप दोनों साथ में बहुत शानदार लगते हैं।” फैंस कपल की केमिस्ट्री की खुलकर तारीफ कर रहे हैं।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल जब से शादी के बंधन में बंधे हैं, तब से अक्सर वेकेशन पर ही नजर आते हैं। दोनों कहीं भी घूमने जाते हैं तो फैंस के साथ अपनी ट्रिप की झलकियां शेयर करना नहीं भूलते।
23 जून 2024 को की थी शादी
गौरतलब है कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने कई साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी की थी। दोनों ने 23 जून 2024 को मुंबई में कोर्ट मैरिज की थी। शादी के बाद से ही यह कपल अपनी केमिस्ट्री और बॉन्डिंग को लेकर लगातार सुर्खियों में बना हुआ है।
