बिना सिंदूर लगाए शादी के 18 दिन बाद स्पॉट हुईं सोनाक्षी सिन्हा, यूजर्स ने किया ट्रोल

KNEWS DESK – सोनाक्षी सिन्हा का लेटेस्ट वीडियो और फोटोज सामने आए हैं| शादी के 18 दिन बाद उन्हें स्पॉट किया गया| इस दौरान सोनाक्षी का स्टाइलिश लुक तो देखने को मिला है, लेकिन मंगलसूत्र और सिंदूर न देख लोग तरह की बातें करने लगे|

सोनाक्षी सिन्हा शादी के बाद काम पर लौट आई हैं| एक्ट्रेस अपनी फिल्म काकुड़ा के प्रमोशन में जुट चुकी हैं| कई इवेंट्स और इंटरव्यूज में हिस्सा ले रही हैं| शादी के 18 दिन बाद सोनाक्षी सिन्हा को स्पॉट किया गया| इस दौरान उनका लेटेस्ट लुक भी देखने को मिला| जहां वह काफी स्टाइलिश लुक में दिखीं| मगर एक बात थी जिसे लेकर फैंस तरह-तरह की बातें करने लगे|

शादी के 18 दिन बाद स्पॉट हुईं सोनाक्षी सिन्हा 

सोनाक्षी सिन्हा को शादी के 18 दिन बाद सोनाक्षी सिन्हा को स्पॉट किया गया| सोनाक्षी सिन्हा इस दौरान स्टाइलिश अवतार में नजर आ रही हैं| उनके लंबे लंबे नेल्स भी काफी प्यारे लग रहे थे| स्ट्रेट हेयर में एक्ट्रेस काफी जच रही थीं| लेकिन उनका शादीशुदा वाला लुक नहीं दिखा तो लोगों ने उन्हें टोका| फैंस ने नोटिस किया कि उन्होंने सुहाग की निशानी माने जाने वाले मंगलसूत्र और सिंदूर को नहीं लगाया है|

सोनाक्षी सिन्हा ने सिंदूर को लेकर कही थी ये बात 

हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा ने शादी की फोटोज शेयर की थी जहां एक फोटो में वो इमोशनल नजर आई थीं| तब उन्होंने कैप्शन में लिखा कि जब पहली बार उन्होंने खुद को सिंदूर में देखा तो वो इमोशनल हो गयी थीं| मालूम हो, सोनाक्षी ने बांद्रा वाले घर में शादी की और फिर मुंबई के रेस्टोरेंट में पार्टी दी थी. जहां वह लाल साड़ी में नजर आईं|

यह भी पढ़ें – देश में डेंगू के बढ़ते मामलों के चलते केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री JP नड्डा ने की बैठक, हालात का लिया जायजा

About Post Author