शादी के बाद पहली बार पति संग नजर आईं सोनाक्षी सिन्हा, रेड ड्रेस में बला की खूबसूरत लगीं एक्ट्रेस

KNEWS DESK – सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल से 23 जून को शादी के बाद न्यूली वेड पहली बार पब्लिक ने दिखाई दिए हैं| कपल को मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर फैमिली डिनर में शामिल होते देखा गया| दोनों ने पति पत्नी के तौर पर कैमरे में पोज किया| जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है|

शादी के बाद पहली बार नजर आये सोनाक्षी-जहीर 

शादी के बाद पहली बार पति जहीर संग रेस्टोरेंट के बाहर सोनाक्षी सिन्हा नजर आईं| इस दौरान सोनाक्षी ने रेड कलर की ड्रेस पहनी थीं जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही थीं| उनके चेहरे पर ब्राइडल ग्लो देखा जा सकता है| इसके साथ ही जहीर इकबाल ने व्हाइट कलर की शर्ट के साथ ब्लैक पैंट्स कैरी की थी| जिसमें वो डैशिंग लग रहे थे|

सोनाक्षी और जहीर ने 23 जून को सिविल मैरिज की थी| कपल को दूसरे धर्म में शादी करने की वजह से जबरदस्त ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा है| इस वजह से कपल ने अपनी वेडिंग फोटो शेयर करते समय कमेंट सेक्शन भी बंद करना पड़ा।

सोनाक्षी सिन्हा ने दिया जवाब 

सोनाक्षी सिन्हा ने ट्रोल करने वालों को अपनी भाषा में जवाब दे दिया सोनाक्षी और जहीर के रिसेप्शन लुक को एक आर्टिस्ट ने कपल की आर्ट बनाई थी जिसके कैप्शन में लिखा था कि प्यार एकमात्र धर्म है| सोनाक्षी और जहीर को खुशहाल जिंदगी की शुभकामनाएं| सोनाक्षी ने इस पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर करते हुए लिखा,’एकदम सही बात। ये बहुत ही प्यारा है। थैंक यू।’

यह भी पढ़ें – सीएम योगी ने लखनऊ में यूपी 112 के दूसरे चरण का किया शुभारंभ, पुलिस कर्मियों को वितरित किए एसी हेलमेट

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.