सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी फिल्म ‘काकुड़ा’ का नया पोस्टर किया शेयर, जलती मशाल लिए सहमी नजर आईं एक्ट्रेस

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा बीते कई दिनों से जहीर इकबाल संग शादी को लेकर चर्चा में हैं| एक्ट्रेस की शादी से कई वीडियोज और फोटोज सामने आ रहे हैं| वहीं अब शादी के बाद एक्ट्रेस ने अपने काम पर फोकस करना शुरू कर दिया है| एक्ट्रेस ने अपनी नयी फिल्म काकुड़ा का पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है|

सोनाक्षी सिन्हा की नयी फिल्म का पोस्टर आया सामने 

सोनाक्षी सिन्हा ने बीती शाम अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के बाद फिल्म काकुड़ा का नया पोस्टर शेयर कर दिया है| पोस्टर में सोनाक्षी के हाथ में जलती मशाल और चेहरे पर खौफ दिखाई दे रहा है| सोनाक्षी सिन्हा ने काकुड़ा के नए पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा कि इंदिरा भूतों में विश्वास नहीं करना चाहती, लेकिन काकुड़ा उसके लिए बहुत पर्सनल होने वाला है| फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है|

12 जुलाई को होगी स्ट्रीम 

सोनाक्षी सिन्हा की नयी फिल्म काकुड़ा ओटीटी प्लेटफार्म जी 5 पर 12 जुलाई को स्ट्रीम होगी| इस फिल्म में सोनाक्षी संह के साथ रितेश देशमुख, साकिब सलीम, गरविल मोहन जैसे स्टार्स नजर आने वाले हैं| काकुड़ा का डायरेक्शन आदित्य  सरपोतदर ने किया है| एक्ट्रेस की फिल्म का फैन्स बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं|

यह भी पढ़ें – विक्की कौशल ने पत्नी कैटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी को लेकर किया रिएक्ट, कहा – ‘गुड न्यूज़ का टाइम…’

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.