सोनाक्षी सिन्हा ने व्हाइट आउटफिट में शेयर की शानदार तस्वीरें, पति जहीर इकबाल ने लुटाया प्यार

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा शादी के बाद अब अपनी फिल्म काकुड़ा के लिए सुर्ख़ियों का हिस्सा बन गयी हैं| सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में अपनी कुछ शानदार फोटोज सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं, जिसे देख फैन्स दीवाने हो गए हैं| और एक्ट्रेस की तस्वीरों पर जमकर प्यार लूटा रहे हैं|

सोनाक्षी का बदला-बदला अंदाज

सोनाक्षी सिन्हा इस समय अपनी हॉरर कॉमेडी फिल्म काकुड़ा  के प्रमोशन में बिजी चल रही हैं| सोनाक्षी सिन्हा ने हाल अपने इंस्टाग्राम पर नई फोटोज शेयर की हैं| नयी फोटोज में एक्ट्रेस का अलग अंदाज़ देखने को मिल रहा है|

व्हाइट में लगीं कमाल

सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी नयी फोटोज में व्हाइट प्रिंटेड आउटफिट पहना हुआ है| जिसमें वो बेहद प्यारी लग रही थीं| सोनाक्षी ने व्हाइट ड्रेस के साथ ब्लैजर कैरी किया है| एक्ट्रेस ने अपने लुक को पूरा करने के लिए गले में पतली सी इनफनाइट लॉकेट के साथ सिल्वर चेन कैरी किया है|

लाइट मेकअप में भी चमकीं

सोनाक्षी ने लो टोन मेकअप के साथ ब्राउन शेड लिपस्टिक के साथ अपना लुक पूरा किया है| साथ ही एक्ट्रेस ने अपने बालों को बीच से पार्टिशन करके खुला छोड़ा है|

जहीर का रिएक्शन

सोनाक्षी ने कैमरे में कई शानदार पोज दिए हैं| एक्ट्रेस की फोटोज पर उनके पति जहीर इक़बाल ने कमेंट किया है| जहीर ने पहले आई लव यू लिखा और फिर आंखों में दिल वाले इमोजी का रिएक्शन दिया|

यह भी पढ़ें – हॉलीवुड लुक में बेहद खूबसूरत लगीं मनीषा रानी, तस्वीरों पर फिदा हुए फैंस

About Post Author