सोनाक्षी सिन्हा ने बैचलर पार्टी की शेयर की तस्वीरें, ब्लैक ड्रेस में हॉट नजर आईं एक्ट्रेस

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में शादी की है| एक्ट्रेस अपनी शादी को लेकर खूब चर्चा में रही वहीं अब एक्ट्रेस अपनी फिल्म को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं| सोनाक्षी सोशल मीडिया में भी काफी एक्टिव रहती हैं| वो अक्सर फैन्स के साथ अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं| हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी शानदार तस्वीरें शेयर की हैं| जिसमें एक्ट्रेस बेहद स्टाइलिश लग रही हैं| फैन्स सोनाक्षी की तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं|

सोनाक्षी सिन्हा ने शेयर की फोटोज

हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं| जिनमें एक्ट्रेस का स्टनिंग लुक देखने को मिल रहा है| सोनाक्षी की तस्वीरों पर फैन्स फ़िदा हो गए हैं| वहीं एक्ट्रेस ने अपने कातिलाना अंदाज़ से पति जहीर इक़बाल को भी दीवाना बना दिया है| जहीर ने फोटोज पर कमेंट कर पत्नी पर प्यार लुटाया है|

शेयर की बैचलर पार्टी की फोटोज

सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें शेयर की हैं वो उनकी बैचलर पार्टी की फोटोज हैं| फोटो में एक्ट्रेस पर्पल शॉर्ट ड्रेस में कमाल की लग रही हैं| साथ ही एक्ट्रेस अलग-अलग अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं| साथ ही फोटो में उनके चेहरे पर शादी की खुशी भी देखी जा सकती है| सोनाक्षी ने ये तस्वीरें शादी के एक महीने बाद शेयर की हैं|

शॉर्ट ड्रेस में कहर ढा रहीं एक्ट्रेस

फोटोज में सोनाक्षी का दिलकश अंदाज़ देखने को मिल रहा है| एक्ट्रेस ने मिनिमम मेकअप के साथ खुले बाल रखे हैं| एक्ट्रेस ने अपने लुक को ब्लैक हाई हील्स के साथ पूरा किया है| अपने स्टाइलिश अवतार में सोनाक्षी ने कैमरे के सामने कई शानदार पोज दिए हैं|
सोनाक्षी को याद आई बैचलर पार्टी
इन फोटोज को शेयर करते हुए सोनाक्षी ने कैप्शन में लिखा कि मैं एक शांत बैचलरेट पार्टी चाहती थी, लेकिन लड़कियों ने मुझे ड्रेस अप करने और पूरी रात डांस करने के लिए मजबूर किया!!! हालांकि, मैं कोई शिकायत नहीं कर रही| #थ्रोबैक’ उनकी इस तस्वीरों पर काफी बड़ी संख्या में लाइक और कमेंट्स देखे जा सकते हैं, जो एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं|
पति जहीर के मुंह से निकला उफ्फ..
सोनाक्षी की इन दिलकश तस्वीरों और डैशिंग लुक उनके पति जहीर भी दीवाने हो गए| उन्होंने सोनाक्षी की फोटो में कमेंट करते लिखा कि उफ्फफ| फैन्स को जहीर का कमेंट खूब पसंद आ रहा है|

About Post Author