जहीर इकबाल से शादी करने वाली हैं सोनाक्षी सिन्हा! जानें वेडिंग डिटेल्स

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल अचानक चर्चा में आ गए हैं| ख़बरें हैं दोनों शादी करने वाले हैं| वहीं दोनों की शादी के डेट भी सामने आ गयी है और शादी में हीरामंडी की स्टारकास्ट को इनवाइट किया गया है|

कौन हैं जहीर इकबाल, जिनसे सोनाक्षी सिन्हा करेंगी शादी!

सोनाक्षी सिन्हा की शादी 

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इक़बाल एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते को लेकर बात नहीं की| सोनाक्षी और जहीर दोनों कई बार एक साथ स्पॉट हुए हैं| दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक दूसरे के लिए पोस्ट शेयर करते रहते हैं| जिसके बाद से ही कयास लगाने लगे कि दोनों रिलेशनशिप में हैं| अब ख़बरें हैं कि दोनों शादी करने वाले हैं|

ख़बरों के मुताबिक दोनों 23 जून को शादी करने वाले हैं| हालांकि इस बारे में दोनों ने अभी तक कुछ नहीं कहा है| वहीं शादी में दोनों के परिवार करीबी दोस्तों के अलावा ‘हीरामंडी’ के पूरे कास्ट को भी न्योता दिया गया है| कपल स्टारकास्ट के साथ शादी का जश्न मनायेगा| वहीं हीरामंडी में सोनाक्षी सिन्हा ने फरदीन का किरदार निभाया है|

सोनाक्षी सिन्हा की शादी का ड्रेस कोड 

रिपोर्ट के मुताबिक वेडिंग सेलिब्रेशन मुंबई के बास्टियन में होने वाला है और मेहमानों को फॉर्मल ड्रेस में आने को कहा गया है| जानकारी दे दें कि पिछले 2 सालों से दोनों के डेट करने की चर्चा है| वहीं एक्ट्रेस ने 2 जून को अपना 37वां जन्मदिन मनाया इस खास मौके पर जहीर ने उनके लिए पोस्ट शेयर किया था| जहीर ने सोनाक्षी संग फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, ‘हैप्पी बर्थडे Sonzzz’

जहीर इकबाल ने साल 2019 में फिल्म ‘नोटबुक’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था| इस फिल्म को सलमान खान ने प्रोड्यूस किया था| जहीर, सोनाक्षी और हुमा कुरैशी की फिल्म डबल-एक्सएल में भी नजर आ चुके हैं|

यह भी पढ़ें – जम्मू-कश्मीर आतंकी हमले में गोंडा के 8 लोग हुए घायल, एक व्यक्ति लापता

About Post Author