सोनाक्षी और जहीर की शादी हुई कन्फर्म, हनी सिंह ने पोस्ट शेयर कर लिखा ये

KNEWS DESK – सोनाक्षी सिन्हा इस वक़्त लगातार सुर्ख़ियों में हैं| ख़बरें हैं कि एक्ट्रेस जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग शादी करने वाली हैं| हाल ही में कपल की शादी का कार्ड भी लीक हुआ था| वहीं अब सिंगर हनी सिंह ने सोनाक्षी और जहीर की शादी हो कन्फर्म कर दिया है| इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर कर उन्हें बधाइयाँ दी हैं|

सोनाक्षी सिन्हा की शादी में शामिल होंगे हनी सिंह 

सोनाक्षी सिन्हा ने कई हिट फ़िल्में की हैं| एक्ट्रेस ने हाल ही में हीरामंडी में फरदीन का किदर निभाया था जिसे फैन्स ने खूब पसंद किया था| वहीं अब एक्ट्रेस अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं| खबरें हैं कि एक्ट्रेस 23 जुन को अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी करने वाली हैं| इसी बीच सिंगर हनी सिंह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी शेयर कर इस कपल की शादी की पुष्टि कर दी है। उन्होंने स्टोरी में लिखा है- इस वक्त में लंदन में ग्लोरी गाने की शूटिंग कर रहा हूं।

लेकिन मैं अपने बिजी शेड्यूल से समय निकाल कर जरूर ही सोनाक्षी की शादी में शामिल होने की पूरी कोशिश करूंगा। वह मेरी लिए बेहद खास हैं और सबसे अच्छी दोस्त हैं। उन्होंने कई बार मेरी मदद की है। पावर कपल सोनाक्षी और जहीर को शुभकामनाएं। भोलेनाथ उन पर कृपा करें। बता दें कि हनी सिंह से पहले एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों ने भी इनकी शादी का जिक्र किया था।

यह भी पढ़ें – गाजियाबाद की ट्रॉनिका सिटी इंडस्ट्रियल एरिया में लगी भीषण आग, फायर बिग्रेड की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.