‘रामायण’ की सीता बनीं सास! दीपिका चिखलिया की बेटी जूही की शादी की पहली झलक वायरल

KNEWS DESK – रामानंद सागर की ‘रामायण’ में माता सीता का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाली दीपिका चिखलिया इस समय बेहद खुश हैं। उनके घर शहनाई बजी है और उनकी बड़ी बेटी जूही शादी के बंधन में बंध गई हैं।

एक्ट्रेस ने खुद इंस्टाग्राम पर बेटी की शादी की पहली झलक शेयर की, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो में दीपिका अपनी बेटी को आशीर्वाद देती नजर आईं और कैप्शन में लिखा, “सबसे सुंदर दुल्हन”।

मंडप से सामने आईं खूबसूरत तस्वीरें

जूही की मंडप से सामने आई तस्वीरों में वह बेहद खूबसूरत दुल्हन के रूप में नजर आईं। जयमाला के बाद उन्होंने अपने पति को गले लगाया, जबकि चारों ओर गुलाब की पंखुड़ियां बिखरती दिखीं।

इस खास दिन के लिए जूही ने गोल्डन लहंगा चुना। मिनिमल कुंदन ज्वेलरी, छोटे ईयररिंग्स और नाजुक नथनी के साथ उनका लुक बेहद एलिगेंट लगा। वहीं दूल्हे ने भी गोल्डन शेरवानी पहनकर ट्विनिंग की। सिंपल मेकअप में जूही का ब्राइडल अंदाज सोशल मीडिया पर खूब सराहा जा रहा है।

https://www.instagram.com/reels/DVNJvvRiJD3/

दीपिका का रॉयल लुक

बेटी की शादी में दीपिका चिखलिया ने सिल्क साड़ी के साथ रेड वेलवेट दुपट्टा कैरी किया। टेंपल ज्वेलरी, झुमके और चोकर में वह बेहद शालीन और ग्रेसफुल नजर आईं।

हालांकि यह शादी बेहद इंटीमेट रखी गई थी और पहले से इसकी कोई खास जानकारी सामने नहीं आई थी। लेकिन जैसे ही तस्वीरें सामने आईं, फैंस ने बधाइयों की बौछार कर दी।

सास बनीं ‘सीता’

दीपिका चिखलिया ने ‘रामायण’ में सीता का किरदार निभाकर अपार लोकप्रियता हासिल की थी। 1991 में उन्होंने बिजनेसमैन हेमंत टोपीवाला से शादी की थी। उनके दो बेटियां जूही और निधि हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जूही फैमिली बिजनेस संभाल रही हैं, जबकि उनकी दूसरी बेटी निधि मेकअप आर्टिस्ट हैं और लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं।