Singham Again : सिंघम अगेन से अजय देवगन का पहला लुक आया सामने, शेर बनकर दहाड़ेगा बाजीराव सिंघम

KNEWS DESK – अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सिंघम अगेन’ का फैन्स बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं| फिल्म लगातार सुर्खियों में बनी हुई है| फिल्म से कई सेलेब्स के लुक सामने आ चुके हैं| अजय देवगन के लुक का फैंस को इंतजार था और अब अजय देवगन का फिल्म से लुक सामने आ गया है| फिल्म के डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने अजय देवगन का फर्स्ट लुक शेयर कर दिया है|

अजय देवगन को आई फिल्म सिंघम की याद, 8 साल पूरे होने पर शेयर की ये

रोहित शेट्टी ने शेयर किया अजय देवगन का फर्स्ट लुक

अजय देवगन की फिल्म का फैन्स काफी लंबे समय से इंतज़ार कर रहे हैं| अब डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने अजय देवगन का लुक शेयर करते हुए लिखा- शेर आतंक मचाता है और जख्मी शेर तबाही| सबका फेवरेट पुलिसवाला| बाजीराव सिंघम वापस आ गया है| सिंघम अगेन|

फैंस ने पोस्ट पर दिया अपना रिएक्शन 

अजय देवगन का सिंघम अगेन से पहला लुक देखने के बाद फैंस एक्साइटेड हो गए हैं| वह रोहित शेट्टी के पोस्ट पर ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं| एक यूजर ने लिखा- सुपर सर| साथ में फायर इमोजी पोस्ट की| वहीं दूसरे ने लिखा- अब इंतजार नहीं हो रहा है|

मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सिंघम अगेन’

सिंघम अगेन को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया है| ये सिंघम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है| अजय देवगन बाजीराव सिंघम में किरदार में नजर आएंगे| अजय के इस किरदार को हमेशा पसंद किया गया है|अजय देवगन के अलावा करीना कपूर फिल्म में फीमेल लीड में नजर आएंगी| अजय ने हाल ही में करीना का लुक शेयर किया था| अजय ने फोटो शेयर करते हुए लिखा था- भयंकर, मजबूत और सिंघम की ताकत| अवनी सिंघम| फोटो में करीना हाथ में गन ताने नजर आ रही हैं और उनके चेहरे पर चोट के निशान हैं| करीना के अलावा फिल्म में दीपिका पादुकोण और टाइगर श्रॉफ भी नजर आने वाले हैं|

रिलीज डेट

सिंघम अगेन 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है| फिल्म का क्लैश अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 से होगा| दोनों ही फिल्में एक-दूसरे पर भारी पड़ने वाली हैं|

About Post Author