सिंगर नेहा कक्कड़ का जन्मदिन आज, जानिए किस गाने से उन्होंने रखा फिल्म इंडस्ट्री में कदम…

KNEWS DESK- बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ आज यानी 6 जून को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। ये पंजाबी और बॉलीवुड की फेमस गायिका हैं, जिनको आज बच्चा- बच्चा जानता है। नेहा कक्कड़ ने अब तक फिल्म इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक सुपरहिट गाने दिए हैं इसलिए आज वो हर दिल पर राज करती हैं।

Happy Birthday Neha Kakkar: Bizarre wigs to multiple fringes, times she was unafraid to experiment with

नेहा कक्क्ड़ का जन्म 6 जून 1988 को उत्तराखंड के ऋषिकेश में हुआ था। यह कक्कड़ परिवार की छोटी बेटी हैं| इनकी बड़ी बहन भी हैं, जिनका नाम सोनू कक्कड़ है| वह भी एक गायिका हैं लेकिन उन्हें नेहा कक्कड़ के जितना स्टारडम और सक्सेस नहीं मिली, परन्तु उन्होंने और उनके परिवार ने नेहा का बहुत सपोर्ट किया और हमेशा नेहा को आगे बढ़ाया| शायद आज यह उसका ही परिणाम है कि नेहा कक्कड़ एक सुपरस्टार बन चुकी हैं, जिसका अब हर इंसान फैन है। नेहा के लिए भी यह सफर आसान नहीं था। यहाँ तक पहुँचने के लिए उन्होंने रात- रात भर जगराते में गाने गाकर कड़ी मेहनत की|

इस गाने से रखा फिल्म इंडस्ट्री में कदम 

4 साल की उम्र से वह जगरातों में गाने गाती थीं| इसके बाद उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2006 में सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ से की| इसके अलावा उन्होंने 2008 में अपना एल्बम रिलीज किया जिसका नाम ‘नेहा द रॉक स्टार’ था। इस एल्बम को मीत ब्रदर्स ने कम्पोज किया था। इतना ही नहीं उन्होंने बॉलीवुड किंग शाहरुख खान को लेकर एक एल्बम लॉन्च किया था, जो काफी हिट हुआ। फिर इसके बाद उन्हें अपने फिल्मी करियर का पहला गाना मिला जो दीपिका पादुकोण, सैफ अली खान और डायना पेंटी की फिल्म  ‘यारियां’ का है| जिसका नाम  ‘सेकेंड हैंड जवानी’ है|

motivationalquotes1: Second Hand Jawani Lyrics

ये भी पढ़ें-  हार्दिक पंड्या संग तलाक की ख़बरों पर नताशा ने लगाया ब्रेक, एक्ट्रेस के पोस्ट ने किया इशारा

About Post Author