मांग में सिंदूर, बालों में गजरा…पति जहीर संग रिसेप्शन पार्टी में पहुंचीं सोनाक्षी सिन्हा, देखें कपल की तस्वीरें

KNEWS DESK – सोनाक्षी और जहीर ने साथ साल तक एक दूसरे को डटे करने के बाद अब शादी कर ली है| कपल ने रजिस्टर मैरिज की है| शादी के बाद सोनाक्षी और जहीर ने मुंबई के बास्टियन रेस्तरां में वेडिंग रिसेप्शन पार्टी रखी| जहां बॉलीवुड के तमाम सितारे शामिल हुए| इस दौरान सोनाक्षी ने पति जहीर संग बेहद की शानदार अवतार में एंट्री मारी है| आपको दोनों की तस्वीरें दिखाते हैं|

रिसेप्शन में सोनाक्षी-जहीर की शादी एंट्री

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने पति जहीर संग रिसेप्शन पार्टी में एंट्री की| इस दौरान कपल के लुक पर सभी की निगाहें टिकी रह गयी| कपल की तस्वीरों पर फैन्स दिल खोलकर प्यार लूटा रहे हैं|

सोनाक्षी-जहीर का हुआ ग्रैंड वेलकम

सोनाक्षी और जहीर के ग्रैंड रिसेप्शन में उनकी एंट्री भी ग्रैंड थी| फोटो में देखा जा सकता है कि सोनाक्षी और जहीर को फैन्स कैसे घेरे हुए हैं| इस दौरान काई सारे पैप्स भी नजर आए|

लाल सुर्ख साड़ी और मांग में भरा सिंदूर

अपने रिसेप्शन में सोनाक्षी सिन्हा ने रेड कलर की साड़ी पहनी थी जिसके साथ मांग में सिंदूर और माथे पर लाल बिंदी लगाई थी| एक्ट्रेस ने अपने लुक को पूरा करने के लिए हाथों में चूड़िया और मिनिमल मेकअप किया था| अपने बालों को सोनाक्षी ने बांधा हुआ था और गजरा सजाया था लगे में एक नेकनेस और बड़े-बड़े झुमके नजर आ रहे हैं|

हैंडसम लग रहे जहीर भी

सोनाक्षी अपने रिसेप्शन लुक में बेहद खूबसूरत लग रही थीं| उनका लुक देख फैन्स दीवाने हो गए हैं और उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं| वहीं जहीर इक़बाल ने भी अपने रिसेप्शन में ऑफ व्हाइट कलर के आउफिट को चुना| इस दौरान कपल की ख़ुशी देखने लायक थी| दोनों ने एक साथ खूब सारे पोज दिए|

यह भी पढ़ें – संसद के अंदर हंगामा, बाहर सड़कों पर NSUI का प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.