योद्धा देख रहे फैंस के बीच पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा, खुशी से झूमे दर्शकों का वीडियो आया सामने

KNEWS DESK- सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म योद्धा 15 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है| फिल्म अपने रिलीज से ही लगातार चर्चा में बनी हुई है| फैंस फिल्म का लंबे समय से बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे| फिल्म के आने के बाद दर्शक जमकर इसका आनंद ले रहे हैं| वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा ने दर्शकों को एक सरप्राइज दिया है| दरअसल, मुंबई के एक बॉक्स ऑफिस में फिल्म देख रहे दर्शकों के बीच एक्टर पहुंच गए हैं, जिसका एक वीडियो भी सामने आया है|

सामने आए वीडियो में सिद्धार्थ मल्होत्रा थिएटर्स में फिल्म योद्धा देख रहे दर्शकों के बीच अचानक पहुंच जाते हैं| एक्टर को देख फैंस खुशी से झूमने लगते हैं| दर्शकों का प्यारा देख सिद्धार्थ भी बेहद खुश हो जाते हैं| एक्टर को देखकर फैंस की खुशी वीडियो में साफ देखी जा सकती है|

फिल्म का कलेक्शन

बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म योद्धा ने ओपनिंग डे पर 4.1 करोड़ की कमाई की थी| वहीं फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन 5 करोड़ का बिज़नेस किया है| फिल्म ने तीसरे दिन 7 करोड़ का बिज़नेस किया है| हालांकि इन आकड़ों में अभी कुछ बदलाव हो सकता है| योद्धा लगभग 55 करोड़ के बजट में बनाई गई है|

About Post Author