नो मेकअप लुक में नजर आईं श्रद्धा कपूर, एक्ट्रेस के चेहरे की मासूमियत पर टिकी सभी की निगाहें

KNEWS DESK- बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर प्रोफेशनल से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं| एक्ट्रेस अक्सर अपने साधारण लुक से सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचती हैं| एक्ट्रेस बेहद अमीर घर से ताल्लुक रखने के बाद भी बिल्कुल नॉर्मल तरीके लाइफ जीती हैं| श्रद्धा कपूर का सिंपल रहना लोगों का दिल जीत लेता है| एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं| वहीं अब श्रद्धा ने अपनी कुछ तस्वीरें आज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं|

श्रद्धा कपूर का साधारण रहना लोगों को काफी पसंद आता है| वहीं आज श्रद्धा कपूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इन्स्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं| एक्ट्रेस ने तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 4 दिन पहले वाली सेल्फी आज डाल दी| रविवार मुझे आज सेल्फी खींचने ही नहीं दे रहा|

तस्वीरों में श्रद्धा कपूर के चेहरे पर दिख रही मासूमियत सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच रही है| नो मेकअप लुक में एक्ट्रेस बेहद प्यारी लग रही हैं| हल्की से मुस्कान के साथ श्रद्धा सभी का दिल जीत रही हैं|

इस दौरान श्रद्धा कपूर ने अपने बालों को खुला रखा है| अपने इस साधारण अवतार में एक्ट्रेस बला की खूबसूरत लग रही हैं| श्रद्धा की ये फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं|

लोग एक्ट्रेस के पोस्ट पर कमेंट के जरिये उनसे उनकी ख़ूबसूरती का राज पूछ रहे हैं| वहीं कुछ लोग श्रद्धा को क्यूट बता रहे हैं|

About Post Author