रेड साड़ी, माथे पर बिंदी, ट्रेडिशनल लुक में बेहद खूबसूरत लगीं श्रद्धा कपूर, कातिलाना अदाओं के कायल हो जाएंगे आप

KNEWS DESK- बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर प्रोफेशनल से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं| एक्ट्रेस अक्सर अपने साधारण लुक से सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचती हैं| एक्ट्रेस बेहद अमीर घर से ताल्लुक रखने के बाद भी बिल्कुल नॉर्मल तरीके की लाइफ जीती हैं| श्रद्धा कपूर का सिंपल रहना लोगों का दिल जीत लेता है| वहीं अब एक्ट्रेस का नया लुक सामने आया है, जिसमें उनके ट्रेडिशनल अवतार ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है|

श्रद्धा कपूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें एक्ट्रेस रेड साड़ी पहने अपने हुस्न का जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं| तस्वीरों में अदाकारा प्लेन साड़ी और कढ़ाईदार ब्लाउज पहने दिख रही हैं|

इस लुक में श्रद्धा कपूर ने हेयर एक्सटेंशन के साथ बालों को कर्ल करके खुले रखना पसंद किया| इस दौरान उन्होंने कानों में सिल्वर और गोल्डन कलर के ईयरिंग्स कैरी किये| साथ ही मैचिंग नेकलेस भी पहना|

तस्वीरों में एक्ट्रेस सटल मेकअप किये नजर आ रही हैं| साथ ही उन्होंने लाइट पिंक कलर की लिपशेड कैरी की है| इस खूबसूरत लुक में श्रद्धा कपूर ने एक से बढ़कर एक कई शानदार पोज भी दिए|

अब अदाकारा की ये फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं| बता दें कि एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म स्त्री 2 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी|

About Post Author