ऑरेंज प्रिंटेड साड़ी में बला की खूबसूरत लगीं श्रद्धा कपूर, सादगी भरी तस्वीरों पर फिदा हुए फैंस

KNEWS DESK- बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर प्रोफेशनल से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं| एक्ट्रेस अक्सर अपने साधारण लुक से सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचती हैं| एक्ट्रेस बेहद अमीर घर से ताल्लुक रखने के बाद भी बिल्कुल नॉर्मल तरीके की लाइफ जीती हैं| श्रद्धा कपूर का सिंपल रहना लोगों का दिल जीत लेता है| वहीं अब एक्ट्रेस का नया लुक सामने आया है, जिसमें साड़ी पहने श्रद्धा सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच रही हैं|

ब्लाउज ने खींचा ध्यान

स्त्री 2 के ऐलान के बाद श्रद्धा कपूर फिल्म के प्रमोशन के लिए निकलीं| इस दौरान एक्ट्रेस ऑरेंज प्रिंटेड साड़ी पहने नजर आईं| इस लुक में श्रद्धा बला की खूबसूरत लग रही हैं|

ढाया कहर

श्रद्धा कपूर ने इस दौरान अपने बालों को खुला रखना पसंद किया| इस लुक में उन्होंने अपने माथे पर ब्लैक बिंदी लगाई, जो सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच रही है|

लुक का घायल हो गया

इस दौरान श्रद्धा कपूर ने कानों में लॉन्ग ईयरिंग्स कैरी किये और हाथ में गोल्डन चूड़ियां पहनी| अब एक्ट्रेस का ये लुक सोशल मीडिया पर अपना जलवा बिखेर रहा है|

कयामत

आपको बता दें कि श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 सिनेमाघरों में 15 अगस्त को दस्तक देने वाली है, जिसमें राजकुमार राव भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं| फैंस फिल्म का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं|

About Post Author