श्रद्धा कपूर ने अपना रिलेशनशिप किया कन्फर्म, एक्ट्रेस ने शादी को लेकर शेयर किया प्लान

KNEWS DESK – बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपनी हालिया फिल्म स्त्री 2 की सफलता का जश्न मना रही हैं। लेकिन फिल्म की सफलता से ज्यादा चर्चा उनके निजी जीवन को लेकर हो रही है। हाल ही में, श्रद्धा ने अपने रिलेशनशिप के बारे में खुलासा किया है, जिसे लेकर उनके फैंस के बीच काफी उत्सुकता थी।

Shraddha Kapoor: श्रद्धा कपूर ने कन्फर्म किया अपना रिलेशनशिप, पहली बार  बॉयफ्रेंड और शादी को लेकर किया खुलासा - Haribhoomi

रिलेशनशिप किया कन्फर्म

श्रद्धा कपूर ने कॉस्मोपॉलिटन मैगजीन के साथ एक खास इंटरव्यू में अपने रिलेशनशिप की पुष्टि कर दी है। हालांकि, उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड का नाम जाहिर नहीं किया है। श्रद्धा का कहना है कि उन्हें अपने पार्टनर के साथ वक्त बिताना बहुत पसंद है। एक्ट्रेस ने अपने पार्टनर के साथ मूवी देखना, डिनर पर जाना, और घूमने-फिरने जैसी सामान्य चीज़ों को एन्जॉय करने की बात कही।

उन्होंने अपने इंटरव्यू में कहा, “मैं आम तौर पर ऐसी इंसान हूं जो साथ में कुछ करूं या न करूं, फिर भी समय बिताना पसंद करती हूं।”

Shraddha Kapoor

शादी पर खुलकर बोलीं श्रद्धा

श्रद्धा कपूर से जब शादी के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने साफ तौर पर कहा कि शादी के बारे में उनका विचार काफी लचीला है। श्रद्धा ने कहा, “यह शादी में विश्वास करने या न करने का सवाल नहीं है, बल्कि सही व्यक्ति के साथ होने का सवाल है। अगर आपको लगता है कि आप शादी करना चाहते हैं, तो यह बहुत अच्छी बात है। लेकिन अगर आपको लगता है कि शादी जरूरी नहीं है, तो यह भी बिल्कुल सही है।”

यह बयान श्रद्धा के स्वतंत्र और संतुलित सोच को दर्शाता है।

राहुल मोदी के साथ ब्रेकअप की खबरें?

श्रद्धा कपूर के रिलेशनशिप को लेकर बीते कुछ समय से चर्चाओं का बाजार गर्म है। तू झूठी मैं मक्कार के सह-लेखक राहुल मोदी के साथ श्रद्धा के रिलेशन की अफवाहें उड़ रही थीं। कहा जा रहा था कि फिल्म के सेट पर ही उन्हें प्यार हो गया था। लेकिन हाल ही में आई खबरों के मुताबिक, अगस्त में दोनों के ब्रेकअप की अफवाहों ने भी जोर पकड़ा था। यह तब शुरू हुआ जब सोशल मीडिया पर यह चर्चा होने लगी कि श्रद्धा ने राहुल को अनफॉलो कर दिया है। हालांकि, इस ब्रेकअप को लेकर अब तक श्रद्धा या राहुल ने कोई टिप्पणी नहीं की है।

फैंस हैं उत्सुक

श्रद्धा कपूर के फैंस अब यह जानने के लिए बेहद उत्सुक हैं कि आखिर उनका ब्वॉयफ्रेंड कौन है और क्या वह शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं? फिलहाल, श्रद्धा ने अपने रिलेशनशिप को पब्लिक करने का कोई इरादा नहीं दिखाया है, लेकिन फैंस को उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें इस बारे में और भी जानकारी मिलेगी।

श्रद्धा कपूर की जिंदगी में चाहे जो भी हो, उनके चाहने वाले उन्हें हर कदम पर सपोर्ट करने के लिए तैयार हैं। उनके रिलेशनशिप के इस नए अध्याय का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.