KNEWS DESK – बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और आइकॉनिक स्टार शत्रुघ्न सिन्हा 9 दिसंबर 2025 को अपना 80वां जन्मदिन मना रहे हैं। सिनेमा और राजनीति—दोनों क्षेत्रों में अपनी बेमिसाल पहचान बनाने वाले शॉटगन सिन्हा को देश-दुनिया से शुभकामनाएं मिल रही हैं। लेकिन इन सभी बधाइयों के बीच सबसे ज्यादा चर्चा उनके दामाद जहीर इकबाल की जन्मदिन विश की हो रही है।
जहीर का मस्तीभरा अंदाज़
जहीर इकबाल ने अपने इंस्टाग्राम पर शत्रुघ्न सिन्हा और सोनाक्षी के साथ एक तस्वीर पोस्ट की। फोटो के साथ उन्होंने लिखा— “हैप्पी बर्थडे ससुर जी”, साथ ही एक दिल वाला इमोजी भी लगाया। इस क्यूट और हल्के-फुल्के अंदाज़ ने फैंस का ध्यान खींच लिया और सोशल मीडिया पर यह विश तेजी से वायरल हो गया।

शत्रुघ्न सिन्हा ने 70-80 के दशक में कई सुपरहिट फिल्मों से दर्शकों के दिलों पर राज किया। उनकी दमदार आवाज़, अनोखी डायलॉग डिलीवरी और ऑन-स्क्रीन प्रेज़ेंस ने उन्हें बॉलीवुड के सबसे यादगार स्टार्स में शामिल किया। आज भी उनकी पर्सनैलिटी और करिश्मा लोगों को प्रभावित करता है।
बेटे लव सिन्हा का भावुक संदेश
जन्मदिन पर उनके बेटे लव सिन्हा ने भी एक इमोशनल नोट शेयर किया। उन्होंने लिखा कि उनके पिता उनकी पूरी दुनिया हैं और वह आज जो कुछ भी कर रहे हैं, वह अपने माता-पिता के लिए करते हैं। लव ने यह भी कहा कि उनके पिता की जिंदगी ने उन्हें मेहनत, साहस और धैर्य का महत्व सिखाया है और वह हमेशा उनसे प्रेरणा लेते रहेंगे।