दिल्ली में हेमा मालिनी के नए घर पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा, मुलाकात की तस्वीरें वायरल

KNEWS DESK – बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा हाल ही में हेमा मालिनी के दिल्ली स्थित नए घर पहुंचे। इस खास मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट साझा कर इस मुलाकात की जानकारी दी और हेमा मालिनी के गर्मजोशी भरे स्वागत की तारीफ की।

उन्होंने मुलाकात की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि उन्होंने “काफी अच्छा समय बिताया।” तस्वीरों में दोनों कलाकार मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। मुलाकात को लेकर फैंस भी काफी उत्साहित दिखे और कमेंट सेक्शन में दोनों सितारों के लिए प्यार भरे संदेशों की बाढ़ आ गई।

हाल ही में धर्मेंद्र के निधन के बाद हेमा मालिनी और उनका परिवार शोक में डूबा हुआ था। ऐसे समय में पुराने दोस्तों और साथियों का साथ उनके लिए संबल बन रहा है। अब हेमा मालिनी अपने काम और सार्वजनिक जीवन में फिर से सक्रिय होती नजर आ रही हैं।

फिल्मी दुनिया के साथ-साथ राजनीति में भी दोनों सितारों का लंबा सफर रहा है। शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी से की थी। वे अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे और पटना साहिब से सांसद भी चुने गए। बाद में उन्होंने कांग्रेस और फिर तृणमूल कांग्रेस का दामन थामा। वर्तमान में वे पश्चिम बंगाल के आसनसोल से लोकसभा सांसद हैं।

वहीं हेमा मालिनी भी भाजपा की वरिष्ठ नेता हैं। वे राज्यसभा सदस्य रह चुकी हैं और 2014 से लगातार मथुरा से लोकसभा चुनाव जीतती आ रही हैं। पार्टी में उनकी सक्रिय भूमिका और जनसंपर्क के लिए उन्हें जाना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *