बेटी सोनाक्षी की शादी के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने किया रिएक्ट, कहा- ‘इस दिन का इंतजार…’

KNEWS DESK – सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल रविवार को शादी के बंधन में बंध गए। सोनाक्षी और जहीर इकबाल की एक्ट्रेस के घर पर पहले सगाई हुई और उसके बाद रजिस्टर मैरिज हुई। उसके बाद कपल ने शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट में रिसेप्शन पार्टी दी है। सोशल मीडिया पर लगातार एक्ट्रेस की रिसेप्शन पार्टी से वीडियोज और फोटोज सामने आ रहे हैं| वहीं अब शादी के बाद सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने बेटी की शादी को लेकर रिएक्ट किया है एक्टर का कहना है कि हर पिता इस दिन का इंतजार करता है|

शत्रुघ्न सिन्हा ने बेटी दामाद को दिया आशीर्वाद

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इक़बाल की शादी के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने बातचीत के दौरान बेटी की शादी को लेकर बात की जब एक्टर से पूछा गया कि वो अपनी बेटी की शादी के दिन कैसा महसूस कर रहे थे, तो शत्रुघ्न ने कहा कि यह भी कोई पूछने की बात है। हर पिता इस पल का इंतजार करता है, जब उसकी बेटी को उसके चुने हुए दूल्हे को सौंप दिया जाता है। उनकी जोड़ी सलामत रहे।

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि 44 साल पहले मैंने अपनी पसंद की एक बहुत सुन्दर, सफल, बहुत प्रतिभाशाली लड़की पूनम सिन्हा से शादी की थी| अब सोनाक्षी की बारी है कि उसने अपनी पसंद के लड़के से शादी की।

दामाद जहीर ने छुए शत्रुघ्न के पैर 

23 जून को सोनाक्षी और जहीर ने कोर्ट मैरिज की| शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं| वहीं एक वीडियो में जहीर ने शादी होने के बाद अपने ससुर शत्रुघ्न सिन्हा और सास पूनम सिन्हा के पैर छू कर आशीर्वाद लिया।

यह भी पढ़ें – भाजपा अल्पमत की सरकार चला रही है, भाजपा द्वारा अघोषित आपातकाल का जनता ने जवाब दे दिया है- महुआ मोइत्रा

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.