परिवार संग बेटी सोनाक्षी के ससुराल पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा, दामाद के गले लगते नजर आये एक्टर

KNEWS DESK – सोनाक्षी सिन्हा 23 जून को अपने बॉयफ्रेंड जहीर इक़बाल के साथ शादी करने वाली हैं| जब से एक्ट्रेस की शादी की खबरें आई हैं, तभी से ऐसी अफवाह उड़ रही थी कि एक्ट्रेस की अचानक शादी से पिता शत्रुघ्न सिन्हा, मां पूनम और भाई लव नाराज हैं| वहीं अब सोनाक्षी अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा के साथ स्पॉट हुई हैं|

Shatrughan Sinha Spotted Daughter Sonakshi Sinha In laws house Hug to be  Son In Law Zaheer Iqbal | बेटी सोनाक्षी के ससुराल पहुंच होने वाले दामाद संग  बेहद खुश दिखे शत्रुघ्न सिन्हा,

सोनाक्षी की शादी 

सोनाक्षी सिन्हा अपनी शादी क लेकर चर्चा में हैं| एक्ट्रेस अपने लॉन्गटर्म बॉयफ्रेंड जहीर संग शादी करने वाली हैं| तभी से कहा जा रहा था कि एक्ट्रेस के पिता शत्रुघ्न सिन्हा इस बात से नाराज हैं, और वो शादी में शामिल नहीं होंगे| हालांकि बीते दिन शत्रुघ्न सिन्हा ने इन सारी अफवाहों को ख़ारिज कर दिया है| एक्टर का कहना है कि वो अपनी बेटी की शादी में ज़रूर जायेंगे| वहीं अब शत्रुघ्न सिन्हा अपनी बेटी और दामाद के साथ पहली बार स्पॉट हुए हैं|

 बेटी सोनाक्षी के ससुराल पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा 

20 मई की रत को शत्रुघ्न सिन्हा अपनी बेटी सोनाक्षी के ससुराल गए थे| एक्टर के साथ उनकी पत्नी पूनम सिन्हा भी मौजूद रहीं| सोनाक्षी सिन्हा भी इस दौरान अपने पिता के साथ नजर आईं| आधी रत को जहीर अपने होने वाले ससुर शत्रुघ्न सिन्हा को घर के बाहर कार के पास छोड़ने आये| सोशल मीडिया पर इसका वीडियो सामने आया है|

दामाद जहीर के गले लगे शत्रुघ्न सिन्हा 

एक और वीडियो सामने आया है| जिसमें शत्रुघ्न सिन्हा, जहीर इक़बाल के घर से बाहर निकल रहे थे और जहीर उन्हें छोड़ने आए थे इसी बीच दोनों ने पिप को पोज भी दिया साथ ही ससुर और दामाद ने एक- दूसरे को साइड हग भी किया| इस दौरान दोनों के चेहरे की मुस्कराहट अनबन की सारी खबरों को ख़ारिज कर रही है|

सोनाक्षी भी अपने होने वाले पति के घर पहुंचीं| वह पैपराजी को पोज दिये बिना वहां से चली गईं। अभिनेत्री ने व्हाइट कलर का कुर्ता-पायजामा पहना था और मुंह पर मास्क लगाया था।

यह भी पढ़ें – सीएम केजरीवाल को बड़ा झटका, निचली अदालत के जमानत के फैसले पर दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाई रोक

About Post Author