बॉक्स ऑफिस पर शरवरी वाघ की ‘मुंज्या’ का बरक़रार है जादू, जानें चौथे दिन का कलेक्शन

KNEWS DESK –  शरवरी वाघ की हॉरर कॉमेडी फिल्म मुंज्या बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गयी है| फिल्म का निर्देशन आदित्य सरपोतदार ने किया है| ये भारत की पहली सीजीआई फिल्म बताई जा रही है। मुंज्या को फैन्स से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है| फिल्म कम बजट में बनाई गयी है और फिल्म अपना बजट निकालने के करीब पहुँच गयी है| आपको बताते हैं फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन कितना कलेक्शन किया|

बॉक्स ऑफिस पर जारी है 'मुंज्या' का खौफ, चौथे दिन फिल्म ने छापे इतने करोड़,  तगड़ा है अब तक का टोटल कलेक्शन - News18 हिंदी

मुंज्या को फैन्स से मिला रिस्पांस 

आदित्य सरपोतदार द्वारा निर्देशित फिल्म “मुंज्या” में इसी नाम के पौराणिक प्राणी की कहानी है| फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। मुंज्या में मोना सिंह ने अहम रोल निभाया है इसके अलावा अभय वर्मा की एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है| वहीं फिल्म के चौथे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है| फिल्म अपने बजट के काफी करीब पहुंच गयी है| फिल्म का बजट 30 करोड़ का बताया जा रहा है|

मुंज्या का तीसरे दिन का कलेक्शन

मुंज्या ने रिलीज के पहले दिन अच्छा प्रदर्शन किया है| ओपनिंग डे पर फिल्म ने 4 करोड़ का बिज़नेस किया| इसके बाद दूसरे दिन फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है|  फिल्म ने दूसरे दिन 7.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया| तीसरे दिन भी फिल्म ने 8 करोड़ का बिज़नेस किया| वहीं अब मुंज्या के चौथे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है फिल्म ने 4 दिन 3.75 करोड़ रुपये का बिज़नेस किया है|  वहीं अब मुंज्या का टोटल कलेक्शन 23 करोड़  रुपए हो गया है|

स्टारकास्ट 

मुंज्या में अभय वर्मा, मोना सिंह, शरवरी और सत्यराज ने अहम भूमिका निभाई है| इसके साथ ही फैन्स को वरुण धवन के कैमियो की भी झलक देखने को मिली|

यह भी पढ़ें – उत्तराखंड: एमओयू पर सवाल, सरकार के दावों पर बवाल!

About Post Author